स्वच्छता की अलख जगाने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को योगीराज की नगरी से पर्यावरण के लिए गंभीर खतरा बन रही प्लास्टिक के खिलाफ बिगुल फूंकेंगे।
वह देशवासियों को इसे चुनौती के रूप मेें लेने के अपील करते हुए 47 दिन में इसे जीवन से निकालने का आह्वान करेंगे। इस प्रकार के प्लास्टिक में पॉलिथीन के अलावा प्लास्टिक से बनी हुई अन्य वस्तुएं भी शामिल हैं। प्रधानमंत्री द्वारा स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम में देश को प्लास्टिक मुक्त करने का आह्वान किया जाएगा।
उनके द्वारा अभियान की शुरूआत 11 सिंतबर से की जाएगी। पहला चरण 11 सिंतबर से एक अक्टूबर तक चलेगा। जिसमें समाज में जन जागरूकता की जाएगी तथा दो अक्तूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर श्रमदान किया जाएगा।