फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश हुई तो शुरू हुआ छह लाख पौधों का रोपण

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। हरियाली को बढ़ावा देने के लिए एक बार फिर पौधरोपण शुरू हो गया है। बारिश शुरू होने के साथ विभागों ने लक्ष्य में बचे हुए छह लाख पौधे रोपना चालू कर दिया है। जल्द ही इन सभी पौधों को रोपा जाएगा। इन पौधों के रोपने के बाद जिले में इस वर्ष रोपे गए पौधों की संख्या 35 लाख पहुंच जाएगी।
विज्ञापन

शासन ने वित्तीय वर्ष 2021-22 के लिए जिले को लगभग 35 लाख पौधे रोपने का लक्ष्य दिया था। इसमें वन विभाग के साथ-साथ जिले के अन्य विभागों को भी लक्ष्य का आवंटन किया गया था। पौधे रोपने की शुरुआत चार जुलाई को आयोजित वन महोत्सव के तहत हुई थी।
एक ही दिन में लगभग 29 लाख पौधे रोपे गए थे। बाकी बचे छह लाख पौधे रोपने के लिए बारिश का इंतजार करने के आदेश दिए गए थे। अब बारिश शुरू हो गई है तो पौधे रोपने का काम भी शुरू हो गया है। शुक्रवार को वन विभागों के साथ-साथ अन्य विभागों ने भी पौधे रोपे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बारिश शुरू होने के बाद शासन ने बचे हुए छह लाख पौधे रोपने के आदेश दिए थे। इसी के चलते अब पौधों को रोपने का काम भी शुरू हो गया है।
एसएन मौर्या, डीएफओ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें