फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा न्यूज: जल जीवन मिशन के चोरी हो गए लाखों रुपये के पाइप, कंपनी संचालक ने दी थाने में तहरीर

Tue, 09 Apr 2024 01:56 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

जल जीवन मिशन के तहत डाली जा रही पाइप लाइन के लाखों रुपये के पाइप चोरी हो गए। ये पाइप एक जगह पर रखे हुए थे। कंपनी के संचालक की तहरीर पर पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।

 
विज्ञापन
जल जीवन मिशन के चोरी हो गए लाखों रुपये के पाइप - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के थाना नौहझील क्षेत्र में जल जीवन मिशन के तहत डाली जा रही पाइपलाइन को रखे लोहे के पाइप चोरी हो गए। इस संबंध में फर्म संचालक ने इलाका पुलिस को तहरीर दी है। चोरी की खबर मिलने के बाद पुलिस जांच में जुट गई है। 
विज्ञापन


जानकारी देते हुए फर्म अंबे इंटरप्राइजेज के संचालक करतार सिंह निवासी पीपला जनपद भरतपुर ने बताया कि एपको इंफ्रा टच प्राइवेट कंपनी से जल जीवन मिशन के अंतर्गत से मोदी, हसनपुर,जरैलिया वेश में पाइप डालने का ठेका ले रखा है। पाइपलाइन डालने को पाइप जरैलिया हसनपुर मार्ग पर एक जगह पर रखे हुए थे। यहां से 5.5 मीटर लंबे 23 पाइपों को बीते गुरुवार की रात चोरी हो गए। इसकी जानकारी मिलने के बाद छानबीन की गई। कुछ भी पता न लगने पर पुलिस को तहरीर दी गई है। 
विज्ञापन


जानकारी देते हुए इंस्पेक्टर शैलेन्द्र सिंह ने बताया कि तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है। जल्द ही चोरी की घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें