कासगंज। प्रवक्ता (पीजीटी ) की 17 व 18 अगस्त को आयोजित होने वाली प्रवेश परीक्षा के लिए तैयारियां शुरू हो गईं हैं। एक केंद्र निर्धारित किया गया है। इस पर दोनों दिन में 1585 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। नकल विहीन परीक्षा को कराने के लिए इंतजाम किए जा रहे हैं।
जिला में पीजीटी की परीक्षा के लिए राजकीय बालिका इंटर कॉलेज को केंद्र बनाया गया है। परीक्षा दो पालियों में होगी। पहली पाली सुबह 9.30 से 11.30 बजे तक तथा दूसरी 2.30 सेेेे 4.30 बजे तक रहेगी। 17 अगस्त को पहली पाली में 378 तथा दूसरी में 395 परीक्षार्थी शामिल होंगे। 18 अगस्त को पहली पाली में 459 तथा दूसरी पाली में 353 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। सेक्टर बनाकर स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की जाएगी। पर्यवेक्षक व सचल दल भी परीक्षा पर नजर रखेंगे। 24 परीक्षार्थी पर 2 कक्ष निरीक्षक की तैनाती की जाएगी।
पीजीटी परीक्षा के लिए केंद्र निर्धारित कर दिया गया है। नकल रोकने के लिए इंतजाम किए गए हैं।-एसपी सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक