फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शौच को गए युवक की विद्युत करंट से मौत, परिजनों में कोहराम

विज्ञापन
कासगंज के सहावर में विद्वुत करंट से मृतक कुंवर सिंह का फाइल फोटो। - फोटो : KASGANJ
विज्ञापन
कासगंज। सहावर क्षेत्र के ग्राम द्धारिका में शौच को गए कुंवर सिंह (27) की करंट से मौत हो गई। खेत में खड़ी मक्का की फसल को जानवरों से बचाने के लिए तार लगाया गया था, जिसमें करंट प्रवाहित किया गया था। इसकी चपेट में युवक आ गया।
विज्ञापन

कृष्णवीर सिंह शाक्य ने अपनी फसल को जानवरों से बचाने के लिए तार से फेसिंग करा ली थी। इसमें विद्युत करंट प्रवाहित हो रहा था। कुंवर सिंह बुधवार की सुबह खेत पर शौच करने के लिए गया तो वह फेसिंग के तार की चपेट में आ गया और उसके शरीर में करंट प्रवाहित हो गया। उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जब अन्य ग्रामीणों ने उसे खेत पर पड़ा देखा तो मामले की जानकारी उसके परिजन को दी गई। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें