फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: अकोला में जाम में फंसे वाह, लगा एक किलोमीटर लंबा जाम

विज्ञापन
अकोला में जाम में फंसे वाहन
विज्ञापन
अकोला। अकोला बाजार में एक घंटे तक जाम में लोग फंसे रहे। पुलिस चौकी से लेकर चाहरवाटी इंटर कॉलेज तक एक किलोमीटर लंबा जाम लग गया था। जाम में एंबुलेंस भी काफी देर तक फंसी रही। जाम में फंसे लोग काफी देर तक परेशान रहे।
विज्ञापन

लोगों ने बताया कि सड़क किनारे अतिक्रमण के कारण अकोला के बाजार में इस तरह का जाम लगना आम बात हो गई है। सड़क किनारे आसपास के दुकानदार सामान रख लेते हैं। वहीं खरीदारी करने पहुंच रहे ग्राहक भी अपने दुपहिया वाहनों को सड़क पर ही खड़ा कर देते हैं। कभी-कभी तो चार पहिया वाहन वाले भी अपनी गाड़ी को खड़ी करके सामान की खरीदारी करने लगते हैं , जिससे जाम लग जाता है । इससे राहगीरों को परेशानी झेलनी पड़ती है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें