फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: मतगणना एजेंट बनने के लिए कोरोना जांच कराने को उमड़ी भीड़, सीएचसी पर लगी लंबी कतार

Thu, 29 Apr 2021 02:14 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने मतगणना में शामिल होने वाले प्रत्याशियों के एजेंटों के लिए 72 घंटे पहले का कोविड टेस्ट अनिवार्य कर दिया है।
विज्ञापन
जगनेर स्वास्थ्य केंद्र पर जांच कराने वालों की कतार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में पंचायत चुनाव की मतगणना में प्रत्याशी के एजेंट को 72 घंटे पहले की निगेटिव कोरोना जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करने पर ही प्रवेश मिलेगा। बुधवार को जिला निर्वाचन अधिकारी प्रभु एन सिंह ने यह निर्देश जारी किए हैं। इस आदेश के बाद जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (सीएचसी) पर जांच कराने वालों की संख्या बढ़ गई है। गुरुवार को सीएचसी जगनेर पर सुबह सात बजे ही जांच के लिए लोगों की लाइन लग गई। यहां सुबह 11 बजे तक 300 लोगों की जांच हो चुकी थी।   

विज्ञापन


15 अप्रैल को जिले में पंचायत चुनाव के लिए मतदान हुआ था। मतदान में शिक्षक व अन्य विभागों के कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई थी। चुनाव ड्यूटी के बाद कई मतदान कार्मिक गंभीर रूप से बीमार हो गए। फिर भी मतगणना कार्मिकों की जांच नहीं कराई जा रही। बुधवार को जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने मतगणना में शामिल होने वाले प्रत्याशियों के एजेंटों के लिए 72 घंटे पहले का कोविड टेस्ट अनिवार्य कर दिया है।

उन्होंने कहा कि सभी एजेंट अपनी जांच करा लें। निगेटिव रिपोर्ट दिखाने पर ही उन्हें प्रवेश मिलेगा। रिपोर्ट 72 घंटे पहले की होनी चाहिए, लेकिन मतगणना कर्मियों की जांच के सवाल को डीएम टाल गए। उन्होंने कहा, जो आयोग के निर्देश हैं उस आधार पर जांच कराई जा रही है। दो मई को सुबह सात बजे से 15 ब्लॉक में मतगणना शुरू होगी। 
विज्ञापन


वंचित रह जाएंगे सैकड़ों एजेंट
72 घंटे पहले जांच का आदेश बुधवार को जारी हुआ। दो मई को मतगणना में 72 घंटे ही शेष हैं। उधर, आरटीपीसीआर जांच रिपोर्ट आने में तीन से चार दिन का समय लग रहा है। ऐसे में सैकड़ों एजेंट मतगणना में शामिल होने से वंचित रह जाएंगे। राष्ट्रीय पंचायत राज प्रधान संगठन जिलाध्यक्ष अनीश चाहर ने कहा, प्रशासन मतगणना को प्रभावित करना चाहता है, इसलिए कार्मिकों की जांच नहीं करा रहा और एजेंट से रिपोर्ट मांगी जा रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें