टूंडला। चिकित्सक को दिखाने जा रही महिला को बाइक सवार युवक रुमाल संघाकर उसके कुंडल उतार ले गए। होश में आने पर पीड़िता ने तहरीर दी है।
नगर स्टेशन रोड स्थित सिटी सेंटर के सामने जनकपुरी निवासी उर्मिला (60) पत्नी अशोक कुमार बुधवार सुबह 9.30 बजे करीब घर से सारस्वत एन्कलेव होते हुए चिकित्सक को दिखाने जा रही थीं। तभी बाइक सवार दो युवक आए और उन्हें रोक लिया।
इस दौरान एक युवक ने उन्हें रुमाल सुंघा दिया। इससे उर्मिला बेहोश हो गईं। इसके बाद युवकों ने उनके कान के कुंडल उतार लिए और फरार हो गए। कुछ समय बाद होश में आने पर महिला ने शोर मचाया लेकिन तब तक आरोपी फरार हो चुके थे। सूचना पर उर्मिला के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। पीड़िता ने थाने में तहरीर दी है।