फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए एसपी से मिले लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। थाना बेवर क्षेत्र के गांव धुबिया निवासी विमलेश की मौत के मामले में मंगलवार को परिजन एसपी से मिले। उन्हें प्रार्थना पत्र देकर हत्या की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की। वहीं थाना पुलिस का कहना है कि युवक की मौत सांप के काटने से हुई है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव धुबिया चंदीपुर निवासी 40 वर्षीय विमलेश कुमार बृहस्पतिवार की देर शाम गांव धीरपुर के पास बैठा था। थाना पुलिस के अनुसार तभी गांव निवासी एक महिला सीमा के घर में सांप निकलने पर ग्रामीणों ने उसे लाठी डंडा से पीटकर अधमरा कर दिया था। उसे मरा हुआ समझ कर ग्रामीण वहां से चले गए। तभी विमलेश ने सांप को मरा हुआ समझकर गले में डाल लिया। सांप ने उसे डस लिया था, जिससे विमलेश की मौत हो गई। मंगलवार को विमलेश का भाई जयवीर ग्रामीणों के साथ एसपी अशोक कुमार राय से मिला। उन्हें प्रार्थना पत्र देकर कहा कि नामजद लोगों ने रुपये के लेनदेन के विवाद में भाई की जहर देकर हत्या की है। नामजद लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की। वहीं प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार गौतम ने बताया कि युवक को सांप ने डसा था, जांच के दौरान ग्रामीणों द्वारा भी यही बात बताई गई। यदि कोई शिकायत है तो उस पर भी जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें