आगरा में मोबाइल कंपनी एयरटेल की लापरवाही से मंगलवार शाम 4:30 बजे बैंक कॉलोनी स्थित झूलेलाल अपार्टमेंट के पास पीएनजी आपूर्ति करने वाली 90 एमएम की पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई। शाहगंज क्षेत्र में जयपुर हाउस सहित 50 कॉलोनियों में रात को गैस नहीं आई। करीब 10 हजार उपभोक्ता प्रभावित हुए हैं।
विज्ञापन
जयपुर हाउस, साकेत कॉलोनी, बैंक कॉलोनी, प्रताप नगर, मानस नगर, मारुति एस्टेट, सीओडी कॉलोनी, सोरो कटरा, सुलहकुल नगर, गोकुल नगर, चंदन नगर, चाणक्यपुरी सहित 50 से अधिक कॉलोनियों में रात को खाना बाजार से खरीदना पड़ा।
जयपुर हाउस निवासी जय पुरसनानी ने बताया कि पीएनजी हेल्पलाइन पर संपर्क नहीं हो पा रहा। अधिकारी फोन नहीं उठा रहे। पीएनजी चीफ मैनेजर किशन सिंह ने बताया कि बरसात के दिनों में खुदाई पर रोक है। फिर भी बिना किसी सूचना के एयरटेल कर्मियों ने मशीन से खुदाई की। क्षतिग्रस्त गैस लाइन की मरम्मत शुरू हो गई है। बुधवार सुबह तक आपूर्ति बहाल हो जाएगी।