फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: वृंदावन के गेस्टहाउस में नहाती महिला श्रद्धालु का वीडियो बनाते सिपाही पकड़ा, पिटाई

Mon, 05 Jul 2021 08:09 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा-वृंदावन

सार

श्रद्धालुओं ने वीडियो बनाने के आरोप में सिपाही की पिटाई कर दी। पुलिस ने आरोपी सिपाही को हिरासत में लेकर पूछताछ की है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के वृंदावन में सोमवार को एक गेस्ट हाउस के बाथरूम में नहाती महिला श्रद्धालु का सिपाही द्वारा वीडियो बनाए जाने पर हंगामा खड़ा हो गया। महिला श्रद्धालु के परिजनों ने वीडियो बनाने के आरोप में सिपाही को पकड़ लिया। उसके साथ मारपीट कर दी। पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस फोर्स ने सिपाही को हिरासत में लिया है। सिपाही का मोबाइल भी कब्जे में ले लिया है।

विज्ञापन


महोबा से वृंदावन दर्शन को आया श्रद्धालुओं का दल अटल्ला चुंगी स्थिति कालिया गेस्ट हाउस में ठहरा हुआ था। सोमवार को इस दल की महिला सदस्य बाथरूम में नहा रही थी। महिला को शक हुआ कि बाथरूम की खिड़की में मोबाइल रखा हुआ है। उसके माध्यम से नहाते समय की वीडियो बनाई जा रही है। महिला ने साथ के लोगों को यह जानकारी दी। 

श्रद्धालुओं ने हंगामा करते हुए बाथरूम से सटे शौचालय को खोलने लगे। इसमें डायल 112 का सिपाही निकला। श्रद्धालुओं ने सिपाही को पकड़ लिया। उसकी पिटाई कर दी। गेस्ट हाउस में हंगामे की सूचना पर क्षेत्रीय पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने सिपाही और उसके मोबाइल को अपने कब्जे में ले लिया। 
विज्ञापन


श्रद्धालुओं की तहरीर पर पकड़े सिपाही को कोतवाली लाया गया। सीओ सदर गौरव त्रिपाठी कोतवाली वृंदावन पहुंच गए। सीओ ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। हालांकि आरोपी सिपाही के मोबाइल में ऐसा कुछ भी वीडियो नहीं मिला है। फिर भी निष्पक्ष जांच के लिए तकनीकी मदद ली जाएगी। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें