फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: जाम से लोग हो रहे परेशान, जल्द हो समाधान

Mon, 01 May 2023 11:40 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। शहर के लोगों का कहना है कि जाम से निजात मिलनी चाहिए। गर्मी में जब स्कूली बच्चे जाम में फंसते हैं तो उनकी हालत देखकर बहुत पीड़ा होती है। इसका हल निकलना जरूरी है।
विज्ञापन



- दोपहर के समय जब स्कूलों की छुट्टी होती है तो जाम की स्थिति गंभीर हो जाती है। विद्यालय के वाहन शहर के बाजारों से बमुश्किल गुजर पाते हैं। अब गर्मी आ रही है। स्कूली वाहनों में बैठे बच्चे गर्मी से अकुलाते हैं। इस परेशानी से निजात मिले। व्यापारियों और प्रशासन में सार्थक संवाद स्थापित हो। - दिलीप माहेश्वरी,कारोबारी


- शहर को जाम से निजात मिलनी चाहिए। सुबह 11 बजे से शाम तक कभी भी शहर में जाम लग जाता है। इससे मिनटों में तय होने वाली दूरी में भी काफी देर लगती है। कई बार जरूरी कार्य छूट जाते हैं। - सुधीर कुमार
विज्ञापन



- अतिक्रमण की समस्या काफी बढ़ गई है। सोमवार को वैसे तो बाजार बंदी का दिन है लेकिन इस दिन दोपहर के समय शहर के बीच से निकलना किसी से युद्ध लड़ने जैसा है। पटरी पर सामान बेचने वालों का स्थान निर्धारित नहीं है। इससे सोमवार को जाम की समस्या और बढ़ जाती है। रंजना यादव
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें