फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: कर्ज उतारने के लिए नौकर बना कातिल, आंसू बहाए और पाई नौकरी...बेरहमी से मालिक को ही मार डाला; नहीं कांपे हाथ

Sat, 13 Apr 2024 01:46 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

 केमिकल कारोबारी की हत्या जिस नौकर ने की उसे पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि कर्ज हो गया था। इसलिए उसने मालिक को लूटने की साजिश रची। मालिक के शोर मचाने पर जान ले ली थी।
विज्ञापन
दरियादिली की सजा मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के केमिकल कारोबारी के घर में नौकर लोकेश ने वारदात कराई थी। पकड़े जाने पर लोकेश ने पुलिस को बताया कि डकैती की रकम से वह कर्ज उतारना चाहता था। ग्राहक बनाकर बदमाशों को लाया था। मगर, कारोबारी के शोर मचाने की वजह से हत्या करनी पड़ी।

विज्ञापन

भागते समय बैग गिरने की वजह से ज्यादा माल नहीं ले जा पाए। अब एक आरोपी की गिरफ्तारी बची है। इसके बाद पुलिस केस में चार्जशीट लगाएगी। पुलिस को लोकेश ने बताया कि कासिम से कर्ज लेने के बाद काफी परेशान था। वह बार-बार तगादा कर रहा था। उसे कोई रास्ता नहीं मिल रहा था।

इस पर कासिम से सेठ के घर में लूट के लिए बात की। उसे यह भी पता था कि मालिक उसे कई बार नौकरी से निकाल चुके थे। इसलिए एक बार फिर नौकरी पर आया तो उसे डर लग रहा था कि फिर से निकाला जा सकता है। इसलिए जल्दी वारदात की साजिश रची।

तीन बदमाशों के साथ खुद घुसा था, जबकि दो ऑटो में रेकी कर रहे थे। कारोबारी की हत्या और डकैती के बाद सभी बदमाश अलग-अलग भागे थे। उन्हें 45 हजार रुपये और कुछ जेवरात मिले थे। वह दो दिन अपने घर नहीं गया। इधर-उधर छिपा रहा। बाद में आगरा से बाहर चला गया।
विज्ञापन

कासिम के पकड़े जाने के बाद परेशान था। अब कोर्ट में समर्पण करना चाहता था। इसलिए वकील से मिलने आया था। तभी पुलिस ने घेर लिया। डीसीपी सिटी ने बताया कि पुलिस के पास बदमाशों के कारोबारी के घर आने के सीसीटीवी फुटेज हैं। डीवीआर भी मिल गई है। केस में जल्द चार्जशीट लगाई जाएगी, जिससे प्रभावी पैरवी कर सजा दिलाई जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें