सीढ़ियों पर मारी गई थी गोली
परिणय कुंज, हरीपर्वत निवासी कारोबारी अवधेश अग्रवाल की रविवार रात को कार्यालय से घर जाते समय अपाॅर्टमेंट की सीढ़ियों पर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। घटनास्थल के पास शूटरों का एक सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस को मिला था। कारोबारी हाल ही में अपने पूर्व में दो मुकदमों से हाईकोर्ट से बरी हुए थे।
ये भी पढ़ें - UP: करहल के रण में मुलायम और लालू प्रसाद के दामाद... क्या अखिलेश बचा पाएंगे विरासत? सीएम योगी की भी प्रतिष्ठा दांव पर
परिवार में मचा हुआ है कोहराम
हत्याकांड के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिवार के लोगों ने बताया कि मंगलवार सुबह करीब 5 बजे शव को आगरा लाया गया। दोपहर में 12 बजे अंतिम संस्कार किया गया। उधर, दोपहर बाद पटना पुलिस की टीम कारोबारी के घर पहुंची। पुलिसकर्मियों ने 1 घंटे तक परिवार के लोगों से बात की।
ये भी पढ़ें - UP: रॉयल एनफील्ड बुलेट से भी महंगा है खच्चर 'चांडाल', कीमत जानकर रह जाएंगे हैरान; जानें क्या है इसकी खासियत