फिरोजाबाद के जिला विद्यालय निरीक्षक भी पहुंचा था ऐसा ही गैंग
ऐसा ही गैंग फिरोजाबाद के जिला विद्यालय निरीक्षक के कार्यालय में भी पहुंचा था। मामला मंगलवार को पुलिस के संज्ञान में आया। इस पर जांच की गई। अब महिला की तलाश की जा रही है। 19 अक्तूबर को डीआईओएस कार्यालय में एक महिला आई। उसने कर्मचारियों से सुविधा शुल्क देकर स्कूल की जल्दी मान्यता की बात करने लगी। लिपिक कृष्ण गोपाल शर्मा और उमा शंकर उपाध्याय महिला के झांसे में आ गए। उन्होंने मान्यता से संबंधित जानकारी दे दी। महिला चली गई। कुछ देर बाद 3 लोगों के साथ आई। खुद को एसआईटी का अधिकारी बताया। घूस का आरोप लगाकर बातचीत की रिकाॅर्डिंग सुना दी। इससे बाबू घबरा गए। मामला रफादफा करने के लिए गोपाल कृष्ण शर्मा से 80 हजार और उमा शंकर उपाध्याय से 60 हजार रुपये ले लिए। मंगलवार को पुलिस जांच करने डीआईओएस कार्यालय पहुंचीं।
ये भी पढ़ें - ससुराल में की ऐसी हरकत: भूल गए वो दामाद है...सास-ससुर ने जमकर की पिटाई, देखती रही पत्नी; इसलिए नहीं बचाया
बैंक से निकलवाई धनराशि
जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ.मानवेंद्र सिंह ने बताया कि एक महिला और उसे साथी वरिष्ठ सहायक कृष्णगोपाल को रिश्वत के मामले में फंसाकर ठगे हैं। कृष्ण गोपाल को बैंक ले गए और 80 हजार रुपये लिए। पुलिस मामले की जांच के लिए आई थी। डीआईओएस के अनुसार ऐसी टीम फिरोजाबाद के डीआईओएस से मिलने गई थी। यह गैंग डराकर ठगी कर रहा है।
ये भी पढ़ें - UP: रॉयल एनफील्ड बुलेट से भी महंगा है खच्चर 'चांडाल', कीमत जानकर रह जाएंगे हैरान; जानें क्या है इसकी खासियत