फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पातालकोट एक्सप्रेस में आग: ओएचई काटी गई, चार घंटे तक 20 ट्रेनों का संचालन हुआ ठप

Wed, 25 Oct 2023 09:43 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

आगरा के पास पातालकोट एक्सप्रेस के कोच में आग लग गई। इस हादसे के बाद रेलवे ने ओवर हेड इलेक्ट्रिक (ओएचई) लाइन को काट दिया, जिसके बाद कई ट्रेनें प्रभावित रहीं। 
 
विज्ञापन
ट्रेन में लगी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के पास मलपुरा में पातालकोट एक्सप्रेस में आग लगने से करीब चार घंटे ट्रैक ठप रहा। रेलवे ने ओवर हेड इलेक्ट्रिक (ओएचई) लाइन को काट दिया, जिससे वंदे भारत एक्सप्रेस, राजधानी एक्सप्रेस समेत 20 ट्रेनों को विभिन्न स्टेशनों पर रोका गया। इससे यात्रियों को परेशानी हुई।

विज्ञापन


ये ट्रेन हुईं प्रभावित
ट्रेन में आग की सूचना मिलते ही करीब साढ़े तीन बजे रेलवे ने भांडई से जाजऊ स्टेशन के बीच ओएचई लाइन काट दी। इससे वंदे भारत एक्सप्रेस 2:39 मिनट, चेन्नई राजधानी एक्सप्रेस 1:37 मिनट, मुंबई राजधानी एक्सप्रेस, गोंडवाना एक्सप्रेस पौने दो घंटे, महाकौशल एक्सप्रेस 1:37 मिनट, सचखंड एक्सप्रेस चार घंटे, नई दिल्ली-हैदराबाद एक्सप्रेस डेढ़ घंटा, अंडमान एक्सप्रेस दो घंटे, श्रीधाम एक्सप्रेस, जीटी एक्सप्रेस, गोवा एक्सप्रेस, पंजाब मेल, झेलम एक्सप्रेस, ताज एक्सप्रेस समेत 20 से अधिक ट्रेनें रोकनी पड़ीं। शाम करीब साढ़े सात बजे के बाद ट्रेनों का संचालन सुचारु हो पाया।

ये भी पढ़ें - आगरा: भाड़ई रेलवे स्टेशन के पास पातालकोट एक्सप्रेस के दो डिब्बों में लगी आग, कई लोग झुलसे; यातायात प्रभावित
विज्ञापन
विज्ञापन


ये हुआ हादसा 
आगरा झांसी रेलवे ट्रैक स्थित भांडई रेलवे स्टेशन के नजदीक 14624 पातालकोट एक्सप्रेस में अचानक आग लग गई। एक्सप्रेस फिरोजपुर पंजाब से छिंदवाड़ा जा रही थी। इस दौरान ट्रेन की दो बगियां जलकर खाक हो गईं। इस हादसे में कई लोगों के झुलसने की सूचना है। आग लगने के बाद चीख पुकार मच गई। स्थानीय लोगों की भीड़ ने घटनास्थल पर पहुंचकर लोगों की मदद की।  

और भी पढ़ें -

 
यूपी: आगरा का पॉश एरिया, आलीशान कोठी और अंदर हो रहा था ऐसा काम; छापा मारने गई STF भी चकरा गई

दिन में कपड़े बेचना तो सिर्फ बहाना: पुलिस की गिरफ्त में आए ऐसे तीन शातिर, रात को निकलते थे असली मिशन पर

यूपी: कुत्ते ने नौ साल की बालिका को काटा, घरवालों ने इलाज की जगह कराई झाड़फूंक...; तब तक हो गई बहुत देर

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें