फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: फर्रुखाबाद और कानपुर मार्ग पर यात्रियों को होगी परेशानी

Sat, 23 Mar 2024 11:40 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद और कानपुर मार्ग पर यात्रियों को होगी परेशानी
विज्ञापन


-बसों की संख्या कम होने से बढ़ेगी मुश्किल

संवाद न्यूज एजेंसी

मैनपुरी। होली के त्योहार पर फर्रुखाबाद और कानपुर जाने वाले मार्ग पर यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। दोनों मार्ग पर बसों की संख्या कम होने से लोगों की मुश्किल बढ़ेगी। रोडवेज द्वारा दोनों मार्ग पर विशेष व्यवस्था नहीं किए जाने से त्योहार पर यात्रियों को बसों के इंतजार में भटकना पड़ेगा।

यात्रियों की सुविधा के लिए रोडवेज ने होली के त्योहार पर कवायद की है। दिल्ली मार्ग पर बसों की संख्या बढ़ाने के साथ ही अन्य मार्गों पर बसों के फेरे भी बढ़ाए हैं। लेकिन फर्रुखाबाद और कानपुर मार्ग पर बसों की कमी से यात्रियों को जूझना पड़ेगा। मैनपुरी डिपो की फर्रुखाबाद तथा कानपुर मार्ग पर दो-दो बसों का ही संचालन होता है। त्योहार पर दोनों मार्ग पर यात्रियों की संख्या अधिक रहती है।
विज्ञापन


दूसरे डिपो की बसें त्योहार पर हमेशा बसों में सवारियों की संख्या अधिक होने के कारण बस स्टैंड जाने की बजाए बाईपास से होकर ही गुजरती हैं। लोगों का कहना है कि त्योहार पर फर्रुखाबाद और कानपुर मार्ग पर भी बसों की संख्या बढ़ाई जानी चाहिए थी। रोडवेज का ध्यान केवल दिल्ली मार्ग पर ही रहता है। अन्य मार्गों पर यात्रियों को सुविधा देने के लिए विशेष प्रयास नहीं होता है।
विज्ञापन



त्योहार पर यात्रियों की सुविधा के लिए प्रयास किए गए हैं। जिन मार्गों पर बसों की संख्या कम है। उन मार्ग पर बसों के फेरे बढ़ाए गए हैं। प्रबंध निदेशक ने त्योहार पर मार्ग के हर बस स्टैंड पर बस ले जाने के निर्देश चालकों को दिए हैं। इनका पालन कराया जाएगा।

संजीव कुमार, एआरएम मैनपुरी डिपो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें