फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: 1138 लीटर रिफाइंड किया सीज

Sat, 23 Mar 2024 11:40 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
1138 लीटर रिफाइंड किया सीज
विज्ञापन

- रिफाइंड, मावा, सरसों का तेल, दाल और रंगीन कचरी का लिया नमूना
संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय डॉ. टीआर रावत के निर्देशन और मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी मैनपुरी अतुल कुमार पाठक के नेतृत्व में होली के त्योहार के दृष्टिगत मिलावटी खाद्य पदार्थों के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है। शनिवार को हुई कार्रवाई में फिरोजाबाद से मैनपुरी लाए जा रहे 1138 लीटर रिफाइंड राइस ब्रान ऑयल का नमूना लेते हुए सीज कराया गया। इसके अतिरिक्त मावा, सरसों का तेल, दाल और रंगीन कचरी के अलग-अलग स्थानों से नमूने लिए गए।
विज्ञापन

शनिवार को कस्बा घिरोर में मैसर्स भारत ट्रेडर्स फिरोजाबाद से एक टेंपो पर रखकर लाए जा रहे खुले रिफाइन राइस ब्रान आयल का नमूना संग्रहित किया गया। लगभग 1138 लीटर रिफाइंड राइस ब्रान ऑयल जिसकी कीमत 104276 रुपये को सीज कर दिया। इसके अतिरिक्त राकेश कुमार ट्रेडिंग कंपनी के यहां से रंगीन कचरी का नमूना, अरहर की दाल का नमूना लिया गया। अनुज कुमार से सरसों के तेल का नमूना लिया गया। 25 लीटर सरसों का तेल कीमत लगभग 3000 रुपये सीज करके विक्रेता की अभिरक्षा में दिया गया। करहल में सिरसागंज रोड पर मावा विक्रेता बैजनाथ से मावा का नमूना संग्रहित किया गया। टीम में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारी देवेंद्र कुमार, प्रदीप कुमार , राजीव कुमार व सनोज कुमार शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें