फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेनों का किराया होगा कम: यात्रियों को मिलेगी सहूलियत, विशेष अनारक्षित ट्रेनों में मान्य होगी एमएसटी

Tue, 16 Nov 2021 12:03 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज

सार

कोरोना काल के बाद जब ट्रेनों का संचालन हुआ तो पहले आरक्षित ट्रेनें चलाई गईं। बाद में दैनिक अनारक्षित विशेष ट्रेनों का संचालन शुरू हुआ, लेकिन इन ट्रेनों का किराया दोगुना से अधिक बढ़ा दिया गया। जिससे यात्रा महंगी हो गई। रेलवे अब किराया कम करने जा रहा है।  
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन पर खड़ी ट्रेन (फाइल) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रेल यात्रियों के लिए खुश खबर है। कोरोना काल के बाद बढ़ा रेल का किराया अब कम होने वाला है। इसके लिए रेलवे ने गाइडलाइन जारी कर दी है। जल्द ही यह प्रभावी हो सकता है। कोरोना काल के बाद बढ़ा रेल का किराया अब कम होने वाला है। कासगंज से चलने वाली दैनिक विशेष ट्रेनों का किराया कोरोना काल से पहले निर्धारित किराए के अनुसार लिया जाएगा। शर्त यह भी रहेगी कि ट्रेनों में कोरोना संक्रमण की गाइडलाइन का पालन करना अनिवार्य होगा। किराया कम होने से यात्रियों को बेहद सहूलियत मिलेगी।

विज्ञापन


कोरोना के कारण ट्रेनों का संचालन बंद हो गया। उससे पहले कासगंज से बरेली, कानपुर, मथुरा की ओर चलने वाली ट्रेनों का किराया साधारण था। कोरोना काल के बाद जब ट्रेनों का संचालन हुआ तो पहले आरक्षित ट्रेनें चलाई गईं। बाद में दैनिक अनारक्षित विशेष ट्रेनों का संचालन शुरू हुआ, लेकिन इन ट्रेनों का किराया दोगुना से अधिक बढ़ा दिया गया। जिससे यात्रा महंगी हो गई। 

किराया कम करने की उठ रही थी मांग
सभी ट्रेनें विशेष एक्सप्रेस ट्रेनों के नाम से संचालित हुईं। यात्री लंबे से मांग उठा रहे थे कि ट्रेनों का किराया कम किया जाए। यात्रियों की यह मांग अब रेलवे ने पूरी कर दी है। कोरोना काल से पूर्व निर्धारित किराया ही अब वसूला जाएगा। इसके लिए जल्द ही रेलवे व्यवस्था प्रभावी कर देगा। अब तक मासिक सीजन टिकट सिर्फ निर्धारित ट्रेनों में ही मान्य होती थी, लेकिन अब अनारक्षित सभी ट्रेनों में एमएसटी भी मान्य होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

यह है किराया
- कासगंज से मथुरा की ओर दैनिक विशेष साधारण ट्रेनों का किराया 50 रुपये है। जबकि फर्रुखाबाद, बरेली के लिए 55 रुपये प्रतियात्री किराया है।
- 5 जोड़ी दैनिक विशेष साधारण ट्रेनें बरेली ट्रैक पर हैं।
- 5 जोड़ी दैनिक विशेष साधारण ट्रेनें मथुरा ट्रैक पर हैं।
- 4 जोड़ी दैनिक विशेष साधारण ट्रेनें फर्रुखाबाद ट्रैक पर है।

क्या बोले यात्री
शिक्षक दीपक मिश्रा ने बताया कि प्रतिदिन कासगंज से पटियाली जाना होता है। ट्रेनों में किराया अधिक था और एमएसटी चुनिंदा ट्रेनों में मान्य होती थी, लेकिन अब यह राहत भरी खबर है। यात्री मुनेश राजपूत ने कहा कि यात्रा महंगी होने से जेब पर अतिरिक्त बोझ पड़ रहा था, लेकिन अब यात्रा सस्ती हो जाएगी तो अतिरिक्त बोझ नहीं पड़ेगा। रेलवे ट्रेनों की संख्या भी बढ़ाई जाए।

इज्जतनगर रेलमंडल के पीआरओ राजेंद्र सिंह ने कहा कि रेलवे बोर्ड ने निर्णय लिया है कि विशेष ट्रेनों के किराए में बदलाव किया जाएगा। कोरोना काल से पूर्व निर्धारित साधारण किराया ही लिए जाने के निर्देश मिले हैं। इस पर जल्द अमल होगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें