फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्वेतांबर जैन समाज का पर्यूषण पर्व आज से

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। श्री श्वेतांबर मूर्तिपूजक संघ का आठ दिवसीय पर्यूषण पर्व का तीन सितंबर से शुभारंभ होगा। इसकी पूर्व संध्या पर बृहस्पतिवार को मुंबई से एलर्ट यंग ग्रुप के विद्वान श्रावक जिग्नेश और नवीन भाई का आगरा आगमन हुआ। दोनों का जैन दादाबाड़ी में स्वागत किया गया। जिग्नेश भाई ने पर्यूषण पर्व का महत्व बताया। उन्होंने कहा कि जिन पूजा, प्रतिक्रमण, कल्पसूत्र सुनना श्रावक के प्रमुख कर्तव्य हैं।
विज्ञापन

श्री संघ के अध्यक्ष राजकुमार जैन ने समाज के लोगों से पर्यूषण पर्व के दौरान धार्मिक आयोजनों में उपस्थित रहकर लाभ प्राप्त करने का आग्रह किया। संरक्षक अजय चौरड़िया ने सभी से पर्यूषण पर्व को धूमधाम से मनाने की अपील की। दुष्यंत जैन ने कहा कि कर्मों की निर्जरा करने के लिए जैन शास्त्रों में पर्यूषण पर्व के आठ दिनों को सर्वश्रेष्ठ बताया गया है। कार्यक्रम का संचालन दादाबाड़ी ट्रस्ट के सहमंत्री महेंद्र चौरड़िया ने किया। कमलचंद बोहरा, विनय वागचर, विमल सुराना, अशोक कोठारी, अजय ललवानी, विपिन वरड़िया, अतिन वैद, निखिल चौरड़िया, प्रेम ललवानी मौजूद रहे।
आगरा। तीन, चार, पांच और छह सितंबर को सुबह 08:30 से 10:00 बजे तक हीर विजय सूरि उपाश्रय, श्री चितांमणि पार्श्वनाथ श्वेतांबर जैन मंदिर, रोशन मोहल्ला में धार्मिक कार्यक्रम होंगे। यहीं, सात सितंबर को दोपहर 02:30 बजे से शाम 05:00 बजे तक भगवान महावीर का जन्मोत्सव मनाया जाएगा। आठ दिसंबर को शाम 06:00 से 07:00 बजे तक राजा कुमार पाल महाआरती का आयोजन होगा। 10 सितंबर को श्री चितांमणि पार्श्वनाथ श्वेतांबर जैन मंदिर, रोशन मोहल्ला में सुबह 08:00 से दोपहर 12:00 बजे तक और दोपहर 03:00 से 08:00 बजे तक महापर्व संवत्सरी का आयोजन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें