फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों से बड़ों तक को दुर्गणों से बचने के लिए प्रेरित करेंगे जैन मुनि

विज्ञापन
छीपीटोला स्थित निर्मल सदन में विमोचन करते मुनि श्री वीर सागर महाराज, मुनि श्री विशाल सागर महाराज - फोटो : Agra City
विज्ञापन
आगरा। आगरा दिगंबर जैन समाज का पर्यूषण पर्व (दस लक्षण पर्व) 10 से 19 सितंबर तक आयोजित होंगे। इस दौरान मुनि वीर सागर, मुनि विशाल सागर और मुनि धवल सागर महाराज के सानिध्य में निर्मल सदन, छीपीटोला में आठवें विद्योदय श्रावक संस्कार शिविर का आयोजन किया जाएगा। मुनि वीर सागर महाराज ने वृहस्पतिवार को जैन भवन में बताया कि शिविर में 12 वर्ष के बच्चों से लेकर 70 वर्ष तक के व्यक्तियों का जीवन सुधारने के लिए प्रशिक्षण दिया जाएगा। इनको दुर्गुणों से बचने और सद्गुणों का विकास करने के लिए प्रेरित किया जाएगा।
विज्ञापन

मुनि विशाल सागर महाराज ने बताया कि शिविर में शिविरार्थियों को बुरे भाव, बुरी आदतों जैसे- क्रोध व लालच से दूर करने का प्रयास किया जाएगा। उन्हें व्यावहारिक जीवन को नियंत्रित करना सिखाया जाएगा। उन्होंने कहा कि पर्यूषण पर्व में आत्मा को सुंदर बनाने की प्रक्रिया होती है। मीडिया प्रभारी दिलीप जैन के मुताबिक शिविर में मुनि वीर सागर महाराज की ओर से सुबह 05:15 बजे से 06:00 बजे तक अहम से अर्हं की यात्रा कराई जाएगी। मुनि विशाल सागर महाराज शाम 06:30 से 07:30 तक शंका समाधान करेंगे। मुनि धवल सागर महाराज बच्चों में धार्मिक संस्कारों का बीजारोपण करेंगे। वार्ता के दौरान मंदिर के श्री पार्श्वनाथ दिगंबर उपरोंचिया जैसवाल जैन पंचायती मंदिर के अध्यक्ष दिलीप कुमार जैन, मुरारीलाल जैन, अक्षय जैन, प्रदीप जैन, रोहित जैन, अनिल जैन, सत्येंद्र जैन ने मूक माटी ग्रंथ का विमोचन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें