अजमेर की ओर जाने वाले यात्री ध्यान दें। अजमेर इंटरसिटी को 20 दिन के लिए आंशिक रूप से निरस्त किया गया है। इसके अतरिक्त एक ट्रेन के मार्ग में परिवर्तन किया गया है।
गांधीनगर जयपुर स्टेशन पर रूफ लॉन्चिंग एनआई का कार्य होना है। इसके लिए अजमेर इंटरसिटी आंशिक निरस्त रहेगी। इसके साथ ही कई अन्य ट्रेनों को भी आंशिक निरस्त किया है। एक ट्रेन के मार्ग में परिवर्तन किया गया है।
विज्ञापन
आगरा रेल मंडल की जनसंपर्क अधिकारी प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि ट्रेन संख्या 12195 आगरा फोर्ट-अजमेर और 12196 अजमेर-आगरा फोर्ट को 22 नवंबर से 9 दिसंबर तक खातीपुरा और अजमेर के बीच निरस्त रहेगी। ट्रेन संख्या 12403 प्रयागराज-लालगढ़ और ट्रेन संख्या 12404 लालगढ़-प्रयागराज 9 नवंबर से 13 दिसंबर तक खातीपुरा और लालगढ़ के बीच निरस्त रहेगी।
ट्रेन संख्या 12395 राजेंद्र नगर टर्मिनल-अजमेर और ट्रेन संख्या 12396 अजमेर-राजेंद्र नगर टर्मिनल 26 नवंबर से 5 दिसंबर तक सांगानेर और अजमेर की बीच निरस्त रहेगी। इसके साथ ही 19202 आगरा कैंट-भावनगर टर्मिनस अपने नए मार्ग भरतपुर-कोटा-आनंद-अहमदाबाद-विरमगाम से 25 नवंबर से चलेगी।