फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: दिवाली पर किसानों को बड़ा तोहफा, आलू बीज पर 800 रुपए प्रति क्विंटल की मिली छूट

Wed, 15 Oct 2025 09:08 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आलू किसानों को दिवाली से पहले बड़ा तोहफा मिला है। उन्हें आलू के बीज पर 800 रुपए प्रति क्विंटल की छूट मिलेगी। इस घोषणा के बाद किसानों में खुशी की लहर है। 
विज्ञापन
आलू
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आलू किसानों के लिए अच्छी खबर है। प्रदेश के उद्यान राज्यमंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने आलू किसानों को दीपावली पर बड़ा तोहफा दिया है। राज्यमंत्री ने आलू बीज की दरों में 800 रुपए प्रति क्विंटल की छूट का फैसला किया है। इसका किसान नेता मोहन सिंह चाहर ने स्वागत किया है।
विज्ञापन


किसान नेता मोहन सिंह चाहर ने बताया कि इस बार सरकार ने आलू बीज प्रथम एफ1 3715, द्वितीय एफ2 3510, ओवर साइज 2840 तथा ओवर साइज द्वितीय 2785 रुपए प्रति क्विंटल कीमत तय की गई थी। चाहर ने बीते 28 सितंबर को आलू बीज की कीमत कम करने के लिए जिला उद्यान अधिकारी बैजनाथ सिंह को उद्यान मंत्री एवं उद्यान निदेशक उत्तर प्रदेश के नाम ज्ञापन दिया था। उद्यान अधिकारी ने ज्ञापन को अपने पत्र के साथ संलग्न कर शासन को भेजा था। चाहर ने कहा कि किसानों को बीज पर 800 रुपए प्रति क्विंटल छूट मिलने से काफी लाभ होगा। 

कृषि विज्ञान केंद्र में किसान दिवस आज
बिचपुरी। कृषि विज्ञान केंद्र बिचपुरी के सभागार में बुधवार को किसान दिवस का आयोजन किया जाएगा। इसमें अधिकारी किसानों की समस्याओं को सुनकर उनका निस्तारण करेंगे। यह जानकारी जिला कृषि अधिकारी विनोद कुमार ने दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें