शहर के प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के अभिभावकों ने सोमवार को विद्यालय पहुंच कर प्रबंधक को संबोधित मांग पत्र दिया। इसमें कहा गया है कि लॉकडाउन की वजह से वो अतिरिक्त फीस देने में समर्थ नहीं हैं। स्कूल के निदेशक सुशील गुप्ता का कहना है कि सरकार की ओर से फीस के संबंध में जो भी दिशा-निर्देश दिया जाएगा, उसका पालन किया जाएगा।
कक्षा से छह तक का शिक्षण सत्र शून्य करने की मांग
शहर के सेंट थॉमस स्कूल में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के अभिभावकों ने सोमवार को जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया। उन्होंने कक्षा एक से छह तक के विद्यार्थियों का सत्र शून्य किए जाने की मांग की है।
अभिभावकों का कहना है कि कक्षा छह तक के विद्यार्थियों का ऑनलाइन माध्यम से शिक्षा प्राप्त करना असंभव है। उन पर शारीरिक व मानसिक रूप से बुरा प्रभाव पड़ेगा। कोरोना के संक्रमण को देखते हुए बच्चों को स्कूल भेजना ठीक नहीं है।
संबंधित खबर- राहत: नहीं बढ़ेगी फीस, बस-वैन का किराया भी माफ, स्कूल खुलने पर डीएम ने कही यह बात