फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: गांव छबीलेपुर में फायरिंग से फैली दहशत

Sat, 20 Jan 2024 05:53 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव छबीलेपुर में फायरिंग से फैली दहशत
विज्ञापन

नवीगंज चौकी से पुलिस पहुंची, नहीं मिली कोई तहरीर
संवाद न्यूज एजेंसी

मैनपुरी। थाना बेवर क्षेत्र के गांव छबीलेपुर में शुक्रवार की रात हुई फायरिंग से दहशत फैल गई। सूचना मिलने के बाद थाना और नवीगंज चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। लेकिन मौके पर पुलिस को कोई भी आरोपी नहीं मिला। पुलिस झगडे़ की सूचना मिलने की बात कह रही है।
विज्ञापन

बेवर क्षेत्र के गांव छबीलेपुर में शुक्रवार की रात गांव निवासी एक युवक अपने साथियों के साथ सबमर्सिबल पर मौजूद था। तभी बाइक सवार दो लोग वहां आए और फायर करना शुरू कर दिया। अचानक हुई फायरिंग से सबमर्सिबल पर मौजूद लोगों में अफरातफरी मच गई। बाइक सवार फायर करते हुए वहां से भाग गए। फायरिंग की घटना से लोगों में दहशत फैल गई। इस बीच सूचना मिलने के बाद थाना और नवीगंज चौकी पुलिस मौके पर पहुंच गई। रात अधिक होने के कारण घटना को लेकर सही जानकारी नहीं मिल सकी। प्रभारी निरीक्षक थाना बेवर महाराज सिंह भाटी ने बताया कि झगडे़ की सूचना मिली थी। फायरिंग को लेकर भी कुछ लोग बता रहे थे। लेकिन अभी तक किसी ने कोई तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें