फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सत्संगियों के खिलाफ शुरू हुई पंचायत: जहां चला बुलडोजर, वहां फिर जमाया कब्जा; रातों रात लगा दिए गेट

Sun, 24 Sep 2023 01:36 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

ग्रामीणों ने सत्संगियों के खिलाफ पंचायत शुरू कर दी है। ऐलान किया गया है कि अब विधानसभा के आगे भूख हड़ताल की जाएगी।
विज्ञापन
सत्संगियों के खिलाफ शुरू हुई पंचायत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आगरा में राधास्वामी सत्संग सभा के सत्संगियों द्वारा किए गए अवैध कब्जे को प्रशासन ने बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिए। दिन में प्रशासन ने कार्रवाई की और रात में फिर से पहुंचे सत्संगियों ने गेट लगाकर रास्ता बंद कर दिया। इसके बाद सुबह दयालबाग रोड पर जानवरों को छोड़ दिया, जिससे यहां से गुजरने वाले लोग परेशान रहे। सत्संगियों की दबंगई और ऐसी हठधर्मिता के लेकर सिकंदर पुर में ग्रामीणों की पंचायत हो रही है। 
विज्ञापन


सिकंदर पुर में ग्रामीणों की पंचायत में किसान नेता सौरभ चौधरी ने कहा की कानून सबके लिए एक है। डूब क्षेत्र की जमीन कब्जा मुक्त करवाने के लिए प्रशासन ने जो कदम उठाया वो नाकाफी है। पुलिस और प्रशानिक अधिकारियों के वहां से हटते ही सत्संगियों ने फिर से अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया है। 

किसान नेता सौरभ चौधरी ने कहा कि सत्संगियों की ऐसी जिद के आगे वो हार नहीं मानेंगे। इस संबंध में 26 सितंबर को आगरा से विधानसभा लखनऊ के लिए पैदल निकलेंगे। वहां पहुंचकर भूख हड़ताल की जाएगी। सीएम योगी आदित्यनाथ को पूरे प्रकरण की जानकारी दी जाएगी। 
विज्ञापन


बता दें पुलिस व प्रशासन ने सरकारी भूमि से जिन सत्संगियों को बेदखल किया। प्रशासन को चुनौती देते हुए फिर वहीं निर्माण खड़े कर दिए हैं। शूटिंग रेंज के पास जिस गेट को प्रशासन ने बुलडोजर से ध्वस्त किया था। मौके से फोर्स हटते ही सत्संगियों ने रास्ते बंद कर दिए। बंद रास्ते से निकलते समय एक ग्रामीण और छात्र सत्संगियों के कोप का शिकार हो गए। खासपुर में रास्ते से हटाए गेट की जगह सत्संगियों ने लोहे के कंटीले तारों से बैरिकेडिंग कर दी। शाम को भारी संख्या में सत्संगी ध्वस्तीकरण स्थलों पर पहुंचे। हाथों में लाठी, सिर पर हेलमेट पहने हुए सत्संगियों को देख ग्रामीण घरों में छिप गए। कानून व्यवस्था संभालने के लिए शाम को कोई पुलिस व प्रशासन का नुमाइंदा मौके पर नहीं रहा।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें