अनुबंध में भी आ रही समस्या
जिन ग्राम पंचायतों में पंचायत सहायकों की भर्ती पूरी हो चुकी है वहां ग्राम प्रधान के साथ अनुबंध किया जाना है। लेकिन प्रधानों के साथ ये अनुबंध भी नहीं हो पा रहा है। जिन ग्राम पंचायतों में प्रधान के अनुसार पंचायत सहायक का चयन नहीं हुआ है वहां प्रधान अनुबंध पत्र पर हस्ताक्षर नहीं कर रहे हैं।
जिला पंचायत राज अधिकारी स्वामीदीन ने बताया कि 525 ग्राम पंचायतों में सहायक भर्ती प्रक्रिया पूर्ण कर ली गई है। जल्द ही अन्य 24 ग्राम पंचायतों में भी जल्द ही चयन प्रक्रिया पूर्ण कर ली जाएगी।