फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव: प्रधान पद के लिए तीन दिन में रिकॉर्ड नामांकन पत्रों की बिक्री

Thu, 01 Apr 2021 10:56 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

  • 3 दिन में बिके 5473 पर्चे
  • 75% आरक्षित दावेदार
विज्ञापन
जिला पंचायत के लिए पर्चा खरीदते लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा जनपद में प्रधान पद के लिए 3 दिन में रिकॉर्ड 5473 नामांकन पत्र बिके हैं। जिनमें 75% फीसदी यानी 4121 आरक्षित वर्ग के दावेदार हैं। 1352 पर्च सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों ने नामांकन के लिए खरीदे हैं। शनिवार को नामांकन होंगे। उस दिन दोपहर एक बजे तक नामांकन पत्रों की बिक्री होगी।
विज्ञापन


जिले में 690 ग्राम प्रधान पद हैं। फतेहाबाद में 70 प्रधान पद के लिए सबसे ज्यादा 634 नामांकन पत्र बिके हैं। बरौली अहीर में 55 पंचायत हैं। यहां 532 उम्मीदवार हैं जबकि एत्मादपुर में 47 ग्राम प्रधान पदों के लिए 511 प्रत्याशियों ने पर्चा खरीदा है।
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय: दीक्षांत समारोह स्थगित करने के लिए राजभवन भेजा पत्र
विज्ञापन

सामान्य वर्ग के लिए 300 रुपये और एससी, ओबीसी व महिला वर्ग के लिए 150 रुपये नामांकन पत्र शुल्क है। 690 पंचायतों में एससी वर्ग के लिए 154, ओबीसी के लिए 182 और महिलाओं के लिए 112 प्रधान पद आरक्षित हैं। 690 में कुल 448 पद आरक्षित हैं। 242 पद अनारक्षित हैं। परंतु आरक्षित वर्ग के अलावा अनारक्षित वर्ग सीट से आरक्षित वर्ग के प्रत्याशियों की दावेदारी बढ़ने से तीन दिन में 4121 नामांकन पत्र बिके हैं। 
Trending Videos

51 वार्डों के लिए 470 पर्चे बिके
जिला पंचायत सदस्य पद के लिए 51 वार्ड हैं। जिनमें 470 पर्चे बिक चुके हैं। 371 पर्चे एससी, ओबीसी व महिला वर्ग के लिए खरीदे गए हैं और 99 पर्चे सामान्य वर्ग उम्मीदवार के नाम पर बिके हैं।

बीडीसी के लिए भी लंबी लाइन
क्षेत्र पंचायत सदस्य (बीडीसी) पद के लिए दावेदारों की लाइन बहुत लंबी है। 15 ब्लॉक में 1257 बीडीसी के पद हैं। बीते 3 दिनों में इनके लिए 4398 नामांकन पत्र बिके हैं। 3216 आरक्षित वर्ग और 1182 सामान्य वर्ग ने खरीदे हैं। 

ग्राम पंचायत सदस्यों के लिए नहीं मिल रहे दावेदार
जिले में 15 ब्लॉक में 9180 ग्राम पंचायत सदस्य पद हैं। इनके लिए उम्मीदवार नहीं मिल रहे। कुल पदों के सापेक्ष तीन दिन में 20 फीसदी 1868 नामांकन पत्र बिके हैं। जिनमें 1156 आरक्षित वर्ग और 712 नामांकन पत्र सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों ने खरीदे हैं। 

तीन दिन और मिलेगा मौका
नामांकन पत्रों की बिक्री 3 अप्रैल को दोपहर एक बजे तक होगी। उसी दिन नामांकन प्रक्रिया शुरू होगी। प्रधान, बीडीसी व ग्राम पंचायत सदस्यों के नामांकन स्थल विकास खंड कार्यालय होंगे जबकि जिला पंचायत सदस्यों की नामांकन प्रक्रिया कलक्ट्रेट में होगी। नामांकन पत्र खरीदने के लिए 3 दिन और हैं।
 
विज्ञापन

मतगणना स्थल पहुंचे डीएम-एसएसपी
जिला निर्वाचन अधिकारी प्रभु एन सिंह और एसएसपी मुनिराज जी ने बुधवार सुबह अकोला और मलपुरा क्षेत्र में मतदान व मतगणना स्थलों का निरीक्षण किया। अकोला स्थित एसआरडी पब्लिक स्कूल मतगणना होगी। यहां पेयजल, शौचालय व अन्य बुनियादी सुविधाएं हैं। जिला मजिस्ट्रेट ने कहा सुविधा संपन्न स्थलों को ही चुनाव में अधिग्रहीत किया जाएगा।

निष्पक्ष व शांतिपूर्ण ढंग से कराएं चुनाव : मुख्य सचिव
मुख्य सचिव राजेंद्र कुमार तिवारी ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारियों की समीक्षा बुधवार को वीडियो कॉन्फ्रेसिंग से की। मंडल आयुक्त अमित गुप्ता, एडीजी राजीव कृष्ण समेत तमाम पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। मंडलायुक्त ने बताया कि शासन ने निष्पक्ष व शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव प्रक्रिया संपन्न कराने के निर्देश हैं। कोविड प्रोटोकॉल का पालन कराते हुए चुनाव कराए जाएंगे। संक्रमण नियंत्रण के लिए जिले में सख्ती बढ़ाई जाएगी। मास्क लगाना सभी के लिए अनिवार्य हो गया है। मास्क नहीं लगाने वालों के विरुद्ध कार्रवाई होगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें