एटा में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को एक साथ संपन्न कराने का दबाव इस कदर है कि सीएमओ कार्यालय के सभी चालकों को पीठासीन अधिकारी बना दिया गया है। ड्यूटी का पत्र हाथ में आते ही उनके होश उड़ गए हैं। वहीं ड्यूटी को लेकर चालक परेशान हैं।
जिले में 19 अप्रैल को त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का मतदान होना है। जहां चुनाव में साढ़े नौ हजार से अधिक कार्मिकों की आवश्यकता है। चुनाव का दबाव प्रशासन पर इतना है कि सीएमओ कार्यालय के अधीन कार्यरत 12 चालकों को चुनाव में महत्वपूर्ण पदों पर ड्यूटी में लगा दिया है। सबसे अहम बात यह है चालक दफेदार, साबिर सहित पांच को पीठासीन अधिकारी बनाया गया है, जबकि सात चालकों में किसी को प्रथम तो किसी को द्वितीय मतदान अधिकारी बनाया गया है। इससे स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी भी परेशान हैं।
मैनपुरी: समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, जिला पंचायत सदस्य पद के लिए लड़ रहा था चुनाव
वाहन चालकों की ड्यूटी लग गई थी, जानकारी के बाद सभी की ड्यूटी बदली जा रही है। इनकी जगह दूसरे कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जाएगी।
-अजय प्रकाश, सीडीओ।