फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत उपचुनाव मैनपुरी: जमथरी में प्रधान पद के लिए दस प्रत्याशियों को चुनाव निशान जारी, 21 को मतदान

Tue, 14 Dec 2021 04:09 PM IST
Abhishek Saxena संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

मैनपुरी जिले में एक ग्राम प्रधान और नौ ग्राम पंचायत सदस्यों के पदों पर उपचुनाव होना है। मंगलवार को चुनाव चिन्ह बांटे गए।
विज्ञापन
जिला पंचायत कार्यालय, मैनपुरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनपुरी विकास खंड सुल्तानगंज की ग्राम पंचायत जमथरी में ग्राम प्रधान पद के लिए चुनाव होना है। इसके लिए दस प्रत्याशी चुनावी मैदान में आमने सामने हैं। मंगलवार को निर्वाचन अधिकारी ने उन्हें चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिए। चुनाव चिह्न मिलने के बाद प्रत्याशी और उनके समर्थक प्रचार में जुट गए हैं। 
विज्ञापन

जिले में कुल दस पदों के लिए पंचायत उप चुनाव हो रहा है। चार ब्लॉकों में खाली नौ ग्राम पंचायत सदस्यों के पद पर एक-एक नामांकन आने से निर्विरोध निर्वाचन तय हो गया है। वहीं ब्लॉक सुल्तानगंज की ग्राम पंचायत जमथरी में प्रधान पद के लिए कुल 11 नामांकन आए थे। मंगलवार को नामांकन वापसी के लिए अराह्न तीन बजे तक का मौका दिया गया था। इसी बीच प्रत्याशी पुनीत कुमार ने निर्वाचन अधिकारी के समक्ष प्रस्तुत होकर अपना नामांकन पत्र वापस ले लिया। इसके बाद कुल दस प्रत्याशी मैदान में बचे हैं। नाम वापसी की समय सीमा बीतने के बाद निवरकिचन अधिकारी महेंद्र प्रताप ने सभी दस प्रत्याशियों को चुनाव निशान जारी कर दिए हैं। 21 दिसंबर को जमथरी में मतदान होगा। इससे पहले 20 दिसंबर तक प्रधान पद के प्रत्याशी प्रचार कर सकेंगे। कम समय होने के चलते प्रत्याशियों ने चुनाव में पूरी ताकत झोंक दी है। 

इन प्रत्याशियों के बीच है मुकाबला 
-अनुराग पाल
-देवेंद्र कुमार
-देवदत्त
-पंकज
-राजेश कुमार
-रनवीर सिंह
-राहुल
-विकास यादव
-विपिन कुमार
-विमला देवी
ये मिले चुनाव निशान 
ग्राम पंचायत जमथरी में प्रधान पद के दस प्रत्याशियों को चुनाव निशान जारी किए गए हैं। इसमें अनाज ओसाता हुआ किसान, इमली, कन्नी, कार, किताब, कैमरा, कैरमबोर्ड, कोट, खड़ाऊं और गदा चुनाव निशान शामिल हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

आगरा में बोले प्रवीण तोगड़िया: केवल कॉरिडोर से ही काम नहीं चलेगा, मथुरा-काशी में हो मंदिर निर्माण
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें