फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोक्षदा एकादशी: तीर्थनगरी में उमड़ा आस्था का सैलाब, गूंज उठे गंगाघाट, श्रद्धालुओं ने मंदिरों में किए 'देव दर्शन'

Tue, 14 Dec 2021 01:24 PM IST
Abhishek Saxena संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज

सार

श्रद्धालुओं ने मां गंगा की आरती उतारी और स्नान के बाद भगवान वराह के दर्शन किए। श्रद्धालुओं ने परिवार की खुशहाली के लिए आशीष मांगा और मंदिरों में देवदर्शन किए।
 
विज्ञापन
हरिपदी स्थित गंगा घाट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मोक्षदा एकादशी पर्व पर मंगलवार को तीर्थनगरी में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। ब्रह्ममुहूर्त से लेकर दोपहर बाद तक हरि की पौड़ी गंगा में स्नानार्थियों ने डुबकी लगाकर पुण्य लाभ कमाया। हर-हर गंगे स्वर से तुलसीनगरी गुंजायमान रही। गंगा स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने मंदिरों में पहुंच देव दर्शन किए। हरि की पौड़ी घाट से लेकर मेला परिसर तक भीड़ ही भीड़ दिखाई दी। भगवान श्यामवराह की शोभायात्रा से पहले भगवान के दर्शन के लिए श्यामवराह मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती रही। गंगास्नान के लिए पहुंचे श्रद्धालुओं ने पंचकोसीय यात्रा भी की। 
विज्ञापन

गंगा स्नान की है विशेष मान्यता
मार्गशीर्ष माघ की एकादशी पर्व पर गंगास्नान का विशेष महत्व है। मान्यता है कि प्राचीन काल में भगवान विष्णु ने शूकरक्षेत्र की धरा पर तृतीय अवतार भगवान वराह रूप में लिया था और पृथ्वी रसातल में ले जाकर राक्षस हृण्याक्ष का वध किया था। उसके बाद पृथ्वी को पुन: स्थापित किया। मोक्षदा एकादशी पर व्रत रखकर भगवान ने स्नान किया। इसी मान्यता के चलते तीर्थनगरी में एकादशी पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। हर-हर गंगे, हर-हर महादेव के स्वर घाट पर गूंज उठे। हरि की पौड़ी मार्ग में स्थित बालाजी दरबार, सोमेश्वर मंदिर, पंचमहाशक्ति, द्वारिकाधीश, सिद्ध हनुमान मंदिर, गणपति मंदिर, मानस मंदिर, महाकालेश्वर मंदिर आदि मंदिरों में देवदर्शन किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें