फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमी युगल के शवों की तलाश में यमुना खंगाल रही पीएसी

विज्ञापन
विज्ञापन
बाह (आगरा)। फिरोजाबाद के सिरसागंज क्षेत्र के एक गांव में पिता ने भाई के साथ बेटी और उसके प्रेमी की हत्या कर नौरंगीघाट पुल से शव यमुना में फेंक दिए थे। पीएसी के गोताखोर दो दिन से नदी में शवों की तलाश में जुटे हैं, लेकिन शव बरामद नहीं हो सके हैं।
विज्ञापन

क्षेत्र के एक गांव निवासी की बेटी के प्रेम संबंध गांव में ही रहने वाले एक युवक से थे। 31 जुलाई को बेटी और उसका प्रेमी गांव से भाग गए थे। आरोपी पिता ने पुलिस को बताया कि पूछताछ के बाद मिली जानकारी पर दोनों को दिल्ली से पकड़कर लाया गया।
पिनाहट के कोल्ड स्टोरेज में काम करने वाले भाई को बुलाया और दोनों की गला दबाकर हत्या कर नौरंगीघाट से यमुना में शव फेंक दिए। पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। शवों की तलाश पीएसी के गोताखोर लगे हुए हैं। पुलिस ने बताया दो दिन बाद भी शव बरामद नहीं हो सके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें