फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: एसएन मेडिकल कॉलेज में अब सिलिंडर का झंझट खत्म, मरीजों के बेड तक पहुंची ऑक्सीजन

Tue, 03 Aug 2021 04:21 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा

सार

एसएन मेडिकल कॉलेज में मरीजों के बेडों तक ऑक्सीजन की आपूर्ति पाइप के जरिये होगी। 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज के टीबी विभाग और इमरजेंसी के मरीजों के इलाज के लिए ऑक्सीजन सिलिंडर का झंझट खत्म हो गया है। इनके बेडों तक ऑक्सीजन की आपूर्ति पाइप के जरिये कर दी गई है। 

विज्ञापन


एसएन मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. प्रशांत गुप्ता ने बताया कि टीबी विभाग के ऑक्सीजन प्लांट भी तैयार हो गया है। यहां 45 बेड तक ऑक्सीजन का कनेक्शन कर दिया है। अब मरीजों को सिलिंडर की जरूरत नहीं पड़ेगी। इमरजेंसी में मेडिसिन, बाल रोग, ट्रॉमा सेंटर, हड्डी रोग और सर्जरी रोग विभाग के 70 बेड भी ऑक्सीजन आपूर्ति से जोड़ दिए हैं। 

अब यहां तरल ऑक्सीजन मरीजों तक पहुंचेगी। अभी तक मरीजों के इलाज के लिए ऑक्सीजन सिलिंडर का उपयोग किया जा रहा था। मंगलवार को इमरजेंसी के ऑक्सीजन प्लांट का दोबारा से ट्रायल किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

कोविड अस्पताल में बनेगा ऑक्सीजन प्लांट
कोरोना वायरस की तीसरी लहर से निबटने के लिए इमरजेंसी पर बनाए जा रहे 1000 लीटर प्रति मिनट के ऑक्सीजन प्लांट का स्थान बदल दिया है, अब इसे कोविड अस्पताल के पास बनाया जाएगा। इससे बच्चों के आइसोलेशन वार्ड और एमसीएच विंग में बने कोविड अस्पताल को जोड़ा जाएगा। यहां 10 हजार किलोलीटर का ऑक्सीजन टैंक पहले से ही है, ऐसे में यहां बेड बढ़ाने पर भी ऑक्सीजन की किल्लत नहीं होगी।

अब एसएन में 12 बजे तक बनेंगे पर्चे
एसएन मेडिकल कॉलेज में मरीजों की भीड़ को देखते हुए पर्चा बनवाने के लिए एक घंटे और बढ़ा दिया है। अब यहां पर 12 बजे तक पर्चे बनाए जाएंगे। साथ ही फव्वारा चौराहा से प्रवेश द्वार को भी बंद करते हुए पहले की तरह से नेत्र रोग विभाग के सामने से ही मरीजों को प्रवेश दिया जाएगा। 

प्राचार्य डॉ. प्रशांत गुप्ता ने बताया कि मंगलवार से यह नई व्यवस्था शुरू हो रही है। 12 बजे तक पर्चा बनवाने वाले मरीजों को चिकित्सक के देखने तक ओपीडी संचालित होगी।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें