फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस हॉस्पिटल में घटी ऐसी घटना, मरीजों को लेकर बाहर निकल भागे तीमारदार

Sat, 19 May 2018 09:21 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
समय हॉस्पिटल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आगरा के यमुनापार क्षेत्र में शुक्रवार को समय हॉस्पिटल में ऑक्सीजन सिलेंडर का पाइप फटने से मरीज और तीमारदारों में हड़कंप मच गया। सभी ने हॉस्पिटल के बाहर की ओर दौड़ लगा दी। घंटे भर तक अस्पताल में अफरातफरी का माहौल रहा।
विज्ञापन

  
शुक्रवार दोपहर तकरीबन साढ़े 12 बजे की घटना है। रामबाग चौराहा स्थित समय हॉस्पिटल के गेट के पास चार ऑक्सीजन सिलेंडर रखे हुए थे। यहां से ही मरीजों को वार्ड, आईसीयू और ऑपरेशन कक्ष के लिए ऑक्सीजन की सप्लाई की जा रही थी। 

वार्ड ब्वाय ऑक्सीजन सिलेंडर को पाइप लाइन से जोड़ रहा था। इसी वक्त तेज आवाज के साथ पाइप फट गया। तेज आवाज से ओपीडी और वार्ड में भर्ती मरीज दहशत में आ गए। तीमारदारों की मदद से सभी बाहर की ओर निकल आए।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

अस्पताल में नहीं सुरक्षा के इंतजाम

ऑक्सीजन सिलेंडर - फोटो : अमर उजाला
किसी ने सड़क तो किसी ने पास ही स्थित हॉस्पिटल में शरण ली। पाइप फट जाने के बाद सिलेंडर से ऑक्सीजन की सप्लाई बंद कर दी गई। अस्पताल प्रशासन ने ऑक्सीजन सिलेंडर की सप्लाई करने वाली कंपनी को फोन पर जानकारी दी। 

लगभग एक घंटे के बाद तकनीकी विशेषज्ञ आए। उन्होंने सिलेंडर और पाइप लाइन को दुरुस्त किया। अस्पताल संचालक डॉ. प्रदीप सिंह ने बताया कि सिलेंडर से गैस लीकेज होने के बाद पाइप फट गया था, उसे ठीक करवाया जा रहा है। 

अस्पताल में सुरक्षा व्यवस्था चौपट हाल में है। आगजनी से निपटने के लिए कोई इंतजाम नहीं थे। बेसमेंट में वार्ड चलाया जा रहा है। सीएमओ डॉ. मुकेश वत्स का कहना है कि अस्पताल में सुरक्षा व्यवस्था एवं मानकों की जांच के लिए टीम भेजी जाएगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें