फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑक्सीजन संकट के बीच धांधली: आगरा से दूसरे जिलों में भेजे गए थे सिलिंडर, जांच में खुलासा

Sun, 09 May 2021 09:37 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

30 अप्रैल से 4 मई तक शहर के पांच नॉन कोविड अस्पतालों के नाम पर 810 सिलिंडर लिए जाने की धांधली का खुलासा प्रशासन के ऑडिट में हुआ है। इस दौरान ऑक्सीजन दूसरे जिलों में भेजे गए थे। 
विज्ञापन
टेढ़ी बगिया स्थित ऑक्सीजन प्लांट पर लगी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जब मरीज ऑक्सीजन के लिए तड़प रहे थे, तब आगरा के अस्पतालों के नाम पर गैर जिलों में सिलिंडर पहुंचाए गए। प्रशासन के ऑडिट में सामने आई 810 ऑक्सीजन सिलिंडरों की धांधली की जांच में यही बात सामने आ रही है। शनिवार को टेढ़ी बगिया प्लांट पर इटावा स्थित आरएलडी हॉस्पिटल की गाड़ी रामबाग स्थित कबीर देव हॉस्पिटल के नाम पर आठ सिलिंडर लेते पकड़ी गई। जिसके बाद इस आशंका को और बल मिला। गाड़ी जब्त कर पुलिस को सौंप दी गई है। 

विज्ञापन


30 अप्रैल से 4 मई तक शहर के पांच नॉन कोविड अस्पतालों के नाम पर 810 सिलिंडर लिए जाने की धांधली का खुलासा प्रशासन के ऑडिट में हुआ है। इस दौरान प्लांट से शहर के अस्पतालों के नाम पर बड़े पैमाने पर धांधली से गैर जिलों में ऑक्सीजन सिलिंडर भेजे गए। फर्जी वाहन नंबर, नाम व पते दर्ज कराए। 

सिकंदरा और टेढ़ी बगिया दोनों प्लांट से ये हुआ। इसमें प्रशासनिक अधिकारियों की मिलीभगत के आरोप लग रहे हैं। दोनों प्लांट पर एसडीएम, तहसीलदार, लेखपाल, पुलिस कर्मी, आईएमए प्रतिनिधि समेत 15-15 अधिकारी कर्मचारियों की ड्यूटी थी। 

विज्ञापन

इधर हेल्पर और सिलिंडर की गाड़ी पकड़े जाने के बाद आरएलडी हॉस्पिटल संचालक मुकेश शर्मा कहना था कि हेल्पर ने भूलवश कबीर देव का नाम लिया था। उस अस्पताल से कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने डीएम से गुहार लगाई कि उनके यहां दो गंभीर मरीज भर्ती हैं जिनके लिए सिलिंडर लेने आगरा आए थे। इटावा में ऑक्सीजन नहीं मिल रही। डीएम प्रभु एन सिंह ने इस पूरे मामले की विस्तृत जांच एसपी सिटी से कराने की बात कही है। 

डीएम ने खंगाला वितरण रिकार्ड
ऑक्सीजन सिलिंडर की धांधली मामले में जांच के लिए शनिवार सुबह 7 बजे डीएम प्रभु एन सिंह सिकंदरा स्थित एडवांस गैस प्लांट पर पहुंचे। यहां पिछले 15 दिनों में सप्लाई हुए सिलिंडर का रिकार्ड खंगाला। डीएम प्रभु एन सिंह ने कहा कि कुछ वेंडर भी गड़बड़ी में शामिल हैं। जल्द जांच के बाद सच्चाई सामने आ जाएगी। दोषियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज होगी।

10-10 हजार में बिके ऑक्सीजन सिलिंडर
ऑक्सीजन संकट में अस्पताल, वेंडर और दलालों के कॉकस ने गैर जिलों में दस-दस हजार रुपये में ऑक्सीजन सिलिंडर की कालाबाजारी की गई। डीएम ने कहा कि सिलिंडर की कालाबाजारी की जांच पुलिस को सौंपी गई है।
विज्ञापन

वेंडर ने लिए या हॉस्पिटल ने, अलग-अलग दर्ज होगा ब्योरा
सिकंदरा व टेढ़ी बगिया प्लांट पर प्रशासन ने शनिवार से सिलिंडर वितरण के लिए नई व्यवस्था लागू कर दी है। व्यक्तिगत, वेंडर और हॉस्पिटल के लिए सिलिंडर आपूर्ति का अलग-अलग ब्योरा दर्ज हो रहा है। 

शनिवार को दोनों प्लांट पर सिलिंडर के लिए तीमारदारों की लाइन लगी रही। एक तीमारदार ने बताया कि अस्पताल ने भेजा है। मेरी मां भर्ती हैं। अस्पताल में ऑक्सीजन नहीं है, मुझसे कहा है कि इलाज कराना है तो ऑक्सीजन लेकर आओ। दोनों प्लांट पर सिलिंडर की रीफिलिंग के लिए तीमारदारों को छह-छह घंटे इंतजार करना पड़ रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें