फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मदर्स डे 2021: आठ महीने बाद मां को मिला लापता बेटा, खुशी से भर आईं आंखें

Sun, 09 May 2021 09:21 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

आगरा में मदर्स डे से पहले एक मां को उसका लापता बेटा मिल गया। आठ महीने से लापता बेटे को वापस पाकर मां की आंखों से खुशी के आंसू छलक पड़े। 
विज्ञापन
मदर्स डे (सांकेतिक तस्वीर)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में मदर्स डे से पहले एक मां को अपना लाल वापस मिल गया। वह आठ महीने पहले घर से निकल गया था। दिल्ली में पुलिस को मिला तो अनाथालय में शरण दी गई। कुछ दिन पहले उसके आगरा का होने के बारे में पता चलने पर यहां भेजा गया। चाइल्ड लाइन ने उसके घर का पता लगा लिया। बेटा मिलने से मां की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। खुशी से उनकी आंखें भर आईं। 

विज्ञापन


चाइल्ड लाइन समन्वयक ऋतु वर्मा ने बताया कि आठ महीने पहले 16 साल का किशोर दिल्ली में मिला था। पुलिस ने उसे आश्रय प्रदान कराया था। किशोर मानसिक रूप से कमजोर होने के कारण अपने घर का पता नहीं बता पा रहा था। इतना ही कहता था कि बिहारीपुर का रहने वाला है। 

दिल्ली बाल कल्याण समिति के आदेश पर पिछले दिनों बच्चे को आगरा भेजा गया था। आशंका जताई गई कि बिहारीपुर आगरा में है। यहां आने पर उसे आश्रय प्रदान कराया गया। बाल कल्याण समिति के आदेश पर बच्चे के परिजनों के बारे में तलाश की जा रही थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बेटा मिलने से मां की खुशी का ठिकाना नहीं रहा
दो दिन पहले बिहारीपुर के एत्मादपुर में होने की जानकारी मिली। इस पर पड़ताल की गई। किशोर के परिजन मिल गए। शनिवार को उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। बेटे से मिलने पर मां की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। उन्होंने चाइल्ड लाइन टीम का धन्यवाद दिया।  

परिजन कर रहे थे तलाश
चाइल्ड लाइन टीम को परिजनों ने बताया कि बेटा मानसिक रूप से कमजोर है। पिता की भी तबीयत खराब रहती है। एक दिन वह पिता के साथ घर से निकला था। इसके बाद वापस नहीं आया। तब से उसकी तलाश में लगे थे। पुलिस को गुमशुदगी दर्ज नहीं कराई। किशोर पहले भी दो बार घर से निकल गया था।

बेटी को पहुंचाया घर 
चाइल्ड लाइन समन्वयक ऋतु वर्मा के मुताबिक, शुक्रवार रात को जगदीशपुरा क्षेत्र में एक पांच साल की बालिका मिली थी। वह अपने मां-बाप के बारे में कुछ नहीं बता पा रही थी। इस पर पुलिस को जानकारी देने के बाद बच्ची का जिला अस्पताल में मेडिकल कराया गया। इसके बाद चाइल्ड लाइन के कार्यालय में आश्रय दिया गया। शनिवार को बच्ची के परिजन आ गए। बेटी के मिलने से उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। बच्ची घर से भटककर आ गई थी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें