ऑक्सीजन ऑन व्हील्स सेवा के लिए 2 ऑक्सीजन बैंक नगर निगम मथुरा-वृन्दावन एवं 1 ऑक्सीजन बैंक दसों ब्लॉक में स्थापित किए गए हैं। इस सुविधा के लिए नगर निगम मथुरा-वृंदावन के लिए नोडल अधिकारी सहायक नगर आयुक्त राज कुमार मित्तल एवं प्रत्येक तहसील में नोडल अधिकारी संबंधित उपजिलाधिकारी होंगे।
210 नए सिलिंडर दिए
समाजसेवी प्रमोद गर्ग कसेरे ने बताया कि सोमवार को 210 नए सिलिंडर की खेप मिल गई है। सभी सिलिंडरों में ऑक्सीजन भरवाकर प्रशासन को सौंप दिए हैं, ताकि लोगों तक निशुल्क सिलिंडर मिल सकें।