आगरा में एक महिला ने हैंडीक्राफ्ट के शोरूम संचालक पर नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने बताया कि आरोपी ने उसका एक वीडियो भी बना लिया है।
आगरा के थाना ताजगंज क्षेत्र की एक महिला ने हैंडीक्राफ्ट शोरूम संचालक के खिलाफ शिकायत की है। आरोप लगाया कि नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म कर अश्लील वीडियो बना ली। ब्लैकमेल कर पांच साल से उसका उत्पीड़न कर रहा है। पीड़िता ने मंगलवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी वायरल किया।
विज्ञापन
एसीपी ताज सुरक्षा सैय्यद अरीब अहमद ने बताया कि महिला की शिकायत मिली है। प्रथम दृष्टया मामला लेने-देन का प्रतीत होता है। महिला दारोगा को जांच दी गई है। शोरूम मालिक और महिला के पति के बीच रुपयों को लेकर विवाद की बात सामने आई है। पति के खिलाफ एनआई एक्ट के तहत गैर जमानती वारंट भी जारी हैं।