फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैनपुरी में एआईएमआईएम की दस्तक: अखिलेश यादव के गढ़ में ओवैसी की पार्टी ने दर्ज की जीत, सपाई हैरान

Tue, 16 May 2023 12:09 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

मैनपुरी निकाय चुनाव में नगर पंचायत भोगांव में सभासद पद पर एआईएमआईएम की टिकट से महिला प्रत्याशी ने जीत हासिल की है। पार्टी ने जिले में एक चेयरमैन सहित नगर पंचायतों में सात सभासद पद पर प्रत्याशी मैदान में उतारे थे। 
विज्ञापन
अखिलेश यादव और सांसद असदुद्दीन ओवैसी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले की नगर पंचायत भोगांव में सांसद असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम की सभासद प्रत्याशी ने जीत दर्ज की है। समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव के गढ़ में औवेसी की पार्टी का प्रत्याशी जीतने से सपाई हैरान हैं। मैनपुरी में पहली बार एआईएमआईएम (आल इंडिया मजलिस ए इत्तिहादुल मुसलिमीन) का खाता खुला है। 

मैदान में उतारे थे सात प्रत्याशी 

हैदराबाद के सांसद असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम जिले में संगठन खड़ा कर चुकी है। पार्टी ने इस बार नगर पंचायत भोगांव में सभासद पद पर चार प्रत्याशी पार्टी के चुनाव निशान पर मैदान में उतारे थे। नगर पंचायत के वार्ड नंबर नौ प्रेम चिरैया से एआईएमआईएम की प्रत्याशी नाजिमा अहसान ने जीत हासिल की है। उन्होंने निर्दलीय साकिरा बेगम को 320 वोटों से हराया है। उनको 563 वोट मिले हैं। इससे पूर्व वह लगातार दो बार इसी वार्ड से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में सभासद रही हैं। इससे पूर्व उनके पति अहसान खान प्रेम चिरैया वार्ड से ही निर्दलीय सभासद रहे हैं।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें - UP: सुहागरात के बाद दूल्हे की मौत, दूल्हन की हालत देख उड़े परिजनों के होश; घर में मचा कोहराम

यहां से भी उतारे थे प्रत्याशी 

एआईएमआईएम ने निकाय चुनाव में करहल नगर पंचायत में चेयरमैन सहित दो सभासद भी पार्टी की टिकट पर मैदान में उतारे थे। तकनीकी कमियों के चलते नगर पंचायत कुरावली में सभासद पद पर एक निर्दलीय प्रत्याशी को समर्थन दिया था। चुनाव परिणाम के बाद सातों प्रत्याशियों को हार का सामना करना पड़ा है।

ये भी पढ़ें - 'मेरी न हुई तो कर दूंगा बदनाम': शादीशुदा बहन पर बिगड़ी नीयत, मौसेरे भाई ने भेजे ऐसे फोटो; उड़े विवाहिता के होश
विज्ञापन

पहली बार में ही मिली जीत 

एआईएमआईएम के जिलाध्यक्ष प्यारे मियां ने बताया कि पार्टी का जिले में संगठन खड़ा करने के बाद पहली बार पार्टी ने पार्टी के चुनाव चिन्ह पर किसी चुनाव में भाग लिया है। पहली बार में ही पार्टी ने खाता भी खोला है। पार्टी समाज के पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए लगातार काम कर रही है।

ये भी पढ़ें - शुरू होने से पहले ही उजड़ गई दुनिया: शादी के एक साल बाद विवाहिता की मौत, पिता बोला- मालूम होता तो न करता शादी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें