मैनपुरी। भाजपा (मैनपुरी नगर उत्तरी मंडल) की कार्यसमिति की बैठक रविवार को जिला कार्यालय पर नगर अध्यक्ष धीरू राठौर की अध्यक्षता में हुई। राज्यसभा सांसद हरनाथ सिंह यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने अपने कार्यकाल में गरीब, किसान, पटरी व्यवसाई के साथ बड़े उद्योगपति को भी ताकत प्रदान की है। जिससे विपक्ष दिशाहीन, निराश और कुंठाग्रस्त है।
सांसद ने कहा कि इस बार मैनपुरी लोकसभा सीट हर हाल में जीतना भाजपा का लक्ष्य है। इसके लिए बूथ स्तर पर काम किया जा रहा है। ब्रज क्षेत्र उपाध्यक्ष आलोक गुप्ता ने कहा कि संगठन में शक्ति है। संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत करने के लिए पदाधिकारी काम करें। जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह चौहान ने कहा कि गरीब कल्याण के लिए चलाई जा रही योजनाओं का लाभ हर जरूरतमंद तक पहुंचाना कार्यकर्ताओं का लक्ष्य है।
इस मौके पर ममता राजपूत, विमला राजपूत, मनोरमा सिंह, उत्तम गुप्ता, अनूप मिश्रा, महेंद्र भटनागर, अनुराग पांडेय, दीपक चौहान, सुरेंद्र यादव, ओमप्रकाश दिवाकर, सुषमा चौहान, देवकुमार, प्रमोद कठेरिया, अंशु दुबे, अमन कुमार, मनोज पाल, कोमिल राजपूत, नेमकुमार, राघव पांडेय, हरिओम गोस्वामी मौजूद रहे।