तीन तलाक के मामले में फरार पूर्व मंत्री चौधरी बशीर के खिलाफ एक और मुकदमा दर्ज कराया गया है। पत्नी नगमा ने मुकदमा वापस नहीं लेने पर जान से मारने की धमकी का आरोप लगाया है। इसमेें चौधरी बशीर सहित तीन को नामजद किया है।
थाना मंटोला में 31 जुलाई को चौधरी बशीर के खिलाफ तीन तलाक के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया था। पत्नी नगमा का आरोप था कि पति ने छठवां निकाह कर लिया। जब इसका विरोध किया तो पति ने तीन बार तलाक बोलकर घर से निकाल दिया। वह गोबर चौकी स्थित करीम नगर में मायके में तीन साल से रह रही थी। पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी, लेकिन वो फरार हो गया। उधर, अग्रिम जमानत के लिए कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया है।
नगमा का आरोप है कि पति लगातार धमका रहा है। उनके रिश्तेदार के साथ बने वीडियो वायरल कर दिए थे। नगमा ने शनिवार को एक और मुकदमा चौधरी बशीर के खिलाफ दर्ज कराया। इसमें कहा कि चौधरी बशीर के नौकर मिस्वाह, फरमान आदि धमकाने आए थे। उन पर मुकदमा वापस लेने का दबाव बनाया। धमकी दी कि मुकदमा वापस नहीं लिया तो जान से मार देंगे। इससे परिवार दहशत में हैं। पुलिस का कहना है कि विवेचना कर कार्रवाई की जाएगी।
तीन तलाक का मामला: छह निकाह करने वाले पूर्व मंत्री की अग्रिम जमानत पर नहीं हो सकी सुनवाई