आगरा के डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय की सेंट्रल लाइब्रेरी की सदस्यता ग्रहण करने के लिए अब पुस्तकालय की दौड़ लगाने की जरूरत नहीं है। सेवानिवृत्त शिक्षक और छात्र विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन सदस्यता ग्रहण कर सकते हैं। वेबसाइट पर लिंक दिया गया है।
विश्वविद्यालय की सेंट्रल लाइब्रेरी 1951 की है। इसमें 1,67,800 किताबें और रिसर्च जनरल्स उपलब्ध हैं। अब तक पुस्तकालय की सदस्यता की प्रक्रिया ऑफलाइन थी। पहले पुस्तकालय जाकर सदस्यता फार्म लेना पड़ता था, उसकी औपचारिकताएं पूरी करके पुस्तकालय में जमा करने के लिए जाना होता था।
अब इंटरनेट के माध्यम से घर बैठे यह प्रक्रिया पूरी की जा सकती है। अब कंप्यूटर जेनरेटेड रजिस्ट्रेशन कार्ड संबंधित प्राचार्य या सुपरवाइजर से काउंटर साइन कराकर डिप्टी लाइब्रेरियन के पास जमा कराना होगा।