बैठक में मैनपुरी जिले को ओडीएफ (खुले में शौच से मुक्त) करने के लिए बैठक में सख्त निर्णय लिए गए। स्पष्ट कहा गया कि खुले में शौच करने वालों पर एक हजार रुपये का जुर्माना लगाया जाए।
जिलाधिकारी महेंद्र बहादुर सिंह ने कहा कि तीन मार्च तक स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के अपूर्ण कार्य पूर्ण कर लिए जाएं। उप निदेशक पंचायत अलीगढ़ मंडल सुरेंद्र कुमार सिंह और राज्य सलाहकार तुहिना राय ने जिले में निरीक्षण के दौरान गांवों में शौचालय निर्माण की पाई स्थिति से जिलाधिकारी को अवगत कराया।
जिलाधिकारी ने कहा कि सभी पंचायत सचिव अपनी ग्राम पंचायत की बैठक में प्रस्ताव पास कर खुले में शौच जाने वालों से एक हजार रुपये जुर्माना वसूलने का काम शुरू कराएं।