फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा के विधायक कर रहे दुष्कर्म तो सांसद गुंडागर्दी: रामगोपाल यादव

Fri, 21 Feb 2020 12:31 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी

सार

मैनपुरी में बृहस्पतिवार को एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने आए समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय महासचिव और राज्यसभा सांसद प्रो. रामगोपाल यादव ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर तीखा हमला बोला। 
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी के राज्यसभा सांसद प्रो.रामगोपाल यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सपा नेता रामगोपाल यादव ने कहा कि भाजपा के विधायक दुष्कर्म कर रहे हैं, तो वहीं सांसद गुंडागर्दी कर रहे हैं। अधिकारियों को पीटा जा रहा है। प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है। 
विज्ञापन


पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार पूरी तरह विफल हो चुकी है। भाजपा सरकार द्वारा कोई भी कार्य नहीं किया जा रहा है। जो भी कार्य भाजपा सरकार में हो रहे हैं वे या तो सपा सरकार ने शुरू कराए थे या फिर सपा सरकार ने उनमें धनराशि स्वीकृत की थी। 

उन्होंने आगामी चुनाव में सपा की जीत का दावा किया। गठबंधन के सवाल पर उन्होंने साफ कर दिया कि सपा किसी भी पार्टी के साथ गठबंधन नहीं करेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने की अपील भी की। 
विज्ञापन
विज्ञापन

शाहीन बाग प्रकरण पर गोलमोल जवाब 

दिल्ली के शहीन बाग में नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) को लेकर चल रहे धरने के बारे में जब प्रो. रामगोपाल से सवाल किया गया तो उन्होंने इसे साधारण मुद्दा बताया। 

उन्होंने कहा कि दिल्ली में इसे लेकर कोई सरगर्मी नहीं है। हां जहां तक बात सुप्रीम कोर्ट की है तो मध्यस्थ नामित किए गए हैं, उससे क्या हल निकलता है ये देखना चाहिए। जब पत्रकारों ने उनसे सीधे जवाब की बात कही तो उन्होंने प्रकरण पर चुप्पी साध ली। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें