रफ़रोजाबाद ! थाना नारखी क्षेत्र के गांव कनवार मे बिजली गिरने से एक बालक की मौत के बाद जिला अस्पताल
- फोटो : FIROZABAD
नारखी (फिरोजाबाद)। सोमवार दोपहर को थाना नारखी के गांव कनवार में बिजली गिरने से किशोर की मौत हो गई। जबकि दो किशोर गंभीर रुप से घायल हो गए। हादसे की जानकारी होते ही ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। घायल किशोरों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
गांव कनवार निवासी अमित कुमार (16) पुत्र रामसेवक, रवि कुमार (16) पुत्र ओमवीर व दलवीर कुमार (12) पुत्र सरनाम सिंह पशुओं को चराने के लिए खेतों पर गए थे। दोपहर को बारिश होने के कारण तीनों किशोर बबूल के पेड़ के नीचे बैठ गए थे। इसी बीच बिजली गिरने से तीनों किशोर घायल हो गए। काफी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। ग्रामीण किशोरों को अस्पताल लेकर आते तब तक दलवीर (12) की मौत हो गई। रवि और अमित को अस्पताल में भर्ती कर लिया गया। किशोर के शव को पोस्टमार्टम हाउस में रखवाया है। नारखी थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी।