ब्लैक फंगस के तीन व कैंसर के दो मरीजों के ऑपरेशन
डॉ. अखिल प्रताप ने बताया कि मंगलवार को पांच मरीजों के ऑपरेशन मेडिकल कॉलेज में किए जाएंगे। इसमें से तीन मरीज ब्लैक फंगस के और दो मरीज कैंसर के हैं।
ब्लैक फंगस से घबराएं नहीं कोरोना के मरीज
आईएमए के अध्यक्ष डॉ. राजीव उपाध्याय की ओर से सोमवार को वीडियो संदेश जारी किया गया। उनका कहना है कि इस समय कोरोना संक्रमित लोग ब्लैक फंगस के डर से परेशान हैं। तमाम लोग सिर में दर्द, नाक बंद होने और पेट में दर्द होने पर घबराकर फोन कर रहे हैं कि उनमें ब्लैक फंगस के लक्षण तो नहीं है।
डॉ. उपाध्याय का कहना है कि ब्लैक फंगस उन्हीं को होता है, जिनकी शुगर खराब हो और नियंत्रित न हो रही हो, इसके अलावा जिनका किडनी ट्रांसप्लांट हुआ है, जोड़ों के दर्द की दवा चल रही है, उनमें होने संभावना है, वह भी लाखों में एक को। स्टेराइड देने से ब्लैक फंगस होने की उम्मीद बहुत कम होती है। यदि किसी को ब्लैक फंगस होता भी है तो समय से जांच कराकर इलाज कराएं, यह ठीक हो जाएगा। ब्लैक फंगस की निश्चित दवा है। आईएमए जिला प्रशासन से मिलकर इस बीमारी से लोगों को बचाने की दिशा में काम करेगा।
ये भी पढ़ें-
लापरवाही: आगरा में सुरक्षा चक्र टूटा, 35 हजार शिशुओं का टीका छूटा, एक साल से बंद है टीकाकरण