फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: कॉलेज की दीवार फांदकर शोहदे ने छात्रा संग की ऐसी हरकत, पहुंच गया हवालात

Fri, 21 Apr 2023 01:20 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

छात्रा ने जब शोहदे को कॉलेज की कैंटीन में देखा तो उसके होश उड़ गए। उसने मामले की जानकारी अपनी मां को दी। घरवालों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन
arrested demo - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के थाना हरीपर्वत क्षेत्र में एक छात्रा का पीछा करते हुए शोहदा बुधवार को उसके कॉलेज में पहुंच गया। उससे कैंटीन में छेड़छाड़ की। छात्रा की मां ने बृहस्पतिवार को केस दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपी को जेल भेजा है।

यहां का है मामला 

कमला नगर थाना क्षेत्र की 19 वर्षीय छात्रा हरीपर्वत क्षेत्र के एक डिग्री कॉलेज में पढ़ती है। छात्रा की मां ने पुलिस को बताया कि बुधवार को बेटी कालेज की कैंटीन में पानी लेने गई थी, तभी मोहल्ले का रहने वाला अंशुल शाक्य आ गया। यह देखकर वह कक्षा के लिए चल दी। इस पर वो पीछा करने लगा। छेड़छाड़ करने लगा। विरोध करने पर धमकी दी। बेटी ने घर आकर घटना की जानकारी दी। इससे पहले भी वो छेड़छाड़ कर चुका है। तब उसे थाना कमला नगर पुलिस के पास ले गए थे। मगर, केस दर्ज नहीं कराया था। इस पर पुलिस ने उसे छोड़ दिया था। 

विज्ञापन


ये भी पढ़ें Agra: मेडिकल स्टोर में बच्चे से लेकर महिला तक का हो रहा था इलाज, स्वास्थ्य विभाग की जांच में हुआ ये खुलासा

इसलिए बढ़ा दुस्साहस

पीड़िता ने बताया कि पहले उचित कार्रवाई न होने से उसका दुस्साहस बढ़ गया और वह कॉलेज तक पहुंच गया। मामले की जानकारी देते हुए हरीपर्वत थाना प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया। आरोपी अंशुल को गिरफ्तार कर लिया है। वह कॉलेज का छात्र नहीं है। वह दीवार फांदकर कॉलेज में घुस गया था। छात्रा से कहा गया है कि वो बेखौफ होकर कॉलेज जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें