फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल में बृहस्पतिवार को एक बंदी की हालत बिगड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। जिला कारागार में बृहस्पतिवार को एक बंदी की हालत बिगड़ गई। इसके बाद उसे एंबुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बेवर के गांव बझेरा निवासी बंदी करीब एक माह से किशोरी से दुष्कर्म के मामले में जेल में बंद है। जेल पुलिस द्वारा बंदी के परिजनों को भी सूचना दी गई।
विज्ञापन

थाना बेवर क्षेत्र के गांव बझेरा निवासी संजय उर्फ संजू के खिलाफ एक अनुसूचित जाति की किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया गया था। उक्त मामले में 22 दिसंबर 2021 को बेवर पुलिस ने संजय को गिरफ्तार करने के बाद न्यायालय में पेश किया था। वहां से उसे जिला कारागार भेज दिया गया था। बृहस्पतिवार को अचानक बंदी की हालत बिगड़ गई। बंदी रक्षकों ने उसे संभालने की काफी कोशिश की, लेकिन वह काबू से बाहर हो रहा था। इसके बाद उसे एंबुलेंस से जिला अस्पताल लाया गया। वहां से उसे मेडिकल कॉलेज सैफई रेफर कर दिया गया। जेलर पवन कुमार त्रिवेदी ने बताया बंदी की अचानक तबियत बिगड़ी तो तुरंत ही जिला अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें