फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: बारूद के अवैध भंडार में विस्फोट, कई मकान ध्वस्त, युवक की मौत, छह लोग घायल

Sat, 26 Sep 2020 03:52 PM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नौहझील (मथुरा)

सार

  • सुरीर कोतवाली के नजदीक मोहल्ला थोक कलां में जोगेंद्र सिंह का घर है। उसने अपने घर में ही अवैध रूप से भारी मात्रा में बारूद और आतिशबाजी का भंडारण कर रखा था।
विज्ञापन
विस्फोट से दो मंजिला मकान ध्वस्त - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के कस्बा सुरीर में शुक्रवार देर रात एक मकान में रखे बारूद और आतिशबाजी के सामान में धमाका हो गया। धमाके में दो मंजिला मकान तहस-नहस हो गया। आसपास के आधा दर्जन मकान भी क्षतिग्रस्त हो गए। मकान के मलबे में दबने से एक युवक की मौत हो गई, जबकि छह लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस और ग्रामीणों ने मलबे में दबे लोगों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन


कस्बा सुरीर में कोतवाली के पीछे मोहल्ला थोक कलां में जोगेंद्र सिंह के बाबा गंगाराम के नाम आतिशबाजी का लाइसेंस था। गंगाराम की मौत के बाद लाइसेंस निरस्त हो गया, लेकिन जोगेंद्र चोरी छिपे आतिशबाजी बनाने का काम कर रहा था। दीपावली के त्योहार को नजदीक देख उसने मकान में ही पटाखे बनाने के लिए बारूद और आतिशबाजी का अवैध भंडारण कर रखा था। 



शुक्रवार रात तकरीबन एक बजे मकान के दूसरे मंजिल पर रखे बारूद और आतिशबाजी में धमाका हो गया। तेज धमाके के साथ दो मंजिला मकान भरभरा कर गिर पड़ा। इसकी चपेट में आने से आसपास बॉबी जोशी, जवाहर और बृजकिशोर के मकान भी ध्वस्त हो गए। जिनके मलबे में दबने से चीख-पुकार मचने गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

जेसीबी से हटाया गया मलबा

तेज धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग और इलाका पुलिस पहुंच गई। जेसीबी की मदद से मलबा हटाकर उसमें दबे लोगों को बाहर निकाल कर अस्पताल भिजवाया गया। जहां उपचार के दौरान जोगेंद्र (25) की मौत हो गई। छह लोग घायल हैं।  

इस हादसे की सूचना पर एसडीएम और सीओ समेत अधिकारियों ने मौके पर जाकर जांच पड़ताल कर पुलिस को दिशा निर्देश दिए। एसपी देहात श्रीश चंद ने बताया कि आतिशबाजी के भंडारण से विस्फोट हुआ है। इसमें एक युवक की मौत हुई है, जबकि छह घायल हैं। तीन को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है। मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है।


ये हैं घायल 
1.इंद्रवती पत्नी बाबू लाल उम्र करीब 55 वर्ष
2.शिवानी पत्नी जोगेन्द्र उम्र करीब 22 वर्ष
3.बाबी उर्फ सुनील पुत्र असर्फी लाल उम्र करीब 40 वर्ष
4.सबिता पुत्री बाबू लाल उम्र करीब 18 वर्ष
5.महेन्द्र पुत्र राम दास उम्र करीब 48 वर्ष  
6.दीपाशू पुत्र महेन्द्र उम्र करीब 13 वर्ष 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें