फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटा में दिनदहाड़े छात्र के अपहरण से सनसनी, पुलिस ने एक घंटे में मुक्त कराया, बदमाश फरार

Sat, 26 Sep 2020 01:18 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
विज्ञापन
घटनास्थल पर पुलिस और स्थानीय लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के एटा जिले में दिनदहाड़े छात्र के अपहरण से सनसनी फैल गई। थाना मारहरा क्षेत्र में शनिवार की सुबह बाइक से कोचिंग जा रहे छात्र को कार सवार पांच बदमाशों ने अगवा कर लिया। सूचना मिलते ही पुलिस अलर्ट हो गई। एक घंटे में छात्र को बदमाशों के चुंगल से मुक्त करा लिया गया। बदमाश भागने में सफल रहे। 

विज्ञापन


घटना मारहरा क्षेत्र के गैस गोदाम के नजदीक की है। गांव मेंहनी का रहने वाला 19 वर्षीय छात्र अतुल कुमार पुत्र सोमेंद्र सिंह पढ़ाई के साथ-साथ पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहा है। वह कस्बा में ही कोचिंग पढ़ने जाता है। शनिवार की सुबह तकरीबन 10 बजे अतुल कुमार बाइक से कोचिंग जा रहा था। 


गैस गोदाम के नजदीक कार सवार बदमाशों ने उस पर फायर कर दिया। इसमें वह बाल-बाल बच गया। इस दौरान अतुल बाइक सहित सड़क पर गिर गया। बदमाश उसे कार में डालकर फरार हो गए। राहगीरों ने छात्र के अपहरण की सूचना पुलिस को दी। इस पर पुलिस ने बदमाशों को पकड़ने के लिए घेराबंदी कर दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने गांव कंचन गढ़ी के नजदीक से अपहृत छात्र को छुड़ा लिया। लेकिन बदमाश पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए। बदमाशों ने छात्र के साथ मारपीट की है। उसके चेहरे पर चोट के निशान हैं। पीड़ित ने दो युवकों के खिलाफ तहरीर दी है। 

उसने बताया कि कोचिंग में सीट को लेकर तीन दिन पू्र्व कुछ युवकों से झगड़ा हुआ था। उधर, एसओजी टीम ने भी मौके पर पहुंचकर छानबीन की। पुलिस छात्र से पूछताछ क रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।


अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें